फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student left classroom during 7th period saying she was going to get a drink of water then set fire

छात्रा ने कॉलेज में दी जान: 7वें पीरियड में पानी पीने की बात कह क्लास से निकली, लगाई आग; छोड़ा तीन पेज का नोट

Sun, 25 Oct 2026 07:59 AM IST
Akash Dubey शुजात आलम, पूर्वी दिल्ली
शुजात आलम, पूर्वी दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 25 Oct 2026 07:59 AM IST
सार

सर्वोदय कन्या विद्यालय में शनिवार को एक छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह साढ़े 17 साल की थी। परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Student left classroom during 7th period saying she was going to get a drink of water then set fire
छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार की सुबह सर्वाेदय कन्या विद्यालय में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की ओर से परिसर में आत्महत्या को लेकर स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कैसे तमाम स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में छात्रा ने ऐसा कदम उठा लिया, क्या किसी ने छात्रा को ऐसा करते हुए नहीं देखा। 

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि छात्रा के चिल्लाने पर स्कूल में मौजूद स्टाफ को जब पता चला तो वह वहां भागे। वहां पहुंचते ही सभी के होश उड़ गए। छात्रा मुंह के बल गिरी पड़ी थी। उसके शरीर की हरकत भी थम चुकी थी। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

खबर मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूत्रों ने कहा कि छुट्टी से पहले ही स्कूल की छात्राओं को घर भेज दिया गया। इस बीच धीरे-धीरे शिक्षा विभाग के अधिकारी भी वहां पहुंच गए। स्कूल सूत्रों ने बताया कि शनिवार को स्कूल में इंस्पेक्शन था। उसको लेकर पूरा स्कूल ही अलर्ट मोड में था। अमूमन इंस्पेक्शन के दौरान स्कूल के रिकॉर्ड्स से लेकर तमाम चीजों की पड़ताल होती है। 

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि स्कूल में उस समय सातवां पीरियड चल रहा था। अचानक छात्रा ने पानी पीने जाने की टीचर से इजाजत ली और पानी की बोतल लेकर क्लास से निकल गई। इसके बाद छात्रा गार्ड रूम के पीछे पहुंची। यहीं पर पानी की टंकी भी लगी है। छात्रा ने वहीं पर अपने ऊपर बोतल से ज्वलनशील पदार्थ डाला और खुद को आग लगा ली। उसके चिल्लाने की आवाज जब स्टाफ तक पहुंची तो सभी भागे-भागे वहां पहुंचे।

विज्ञापन

परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया
छात्रा के परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है, छात्रा की भाभी का कहना है कि स्कूल में बच्चों को टीचर्स के हवाले कर दिया जाता है। कैसे उनकी मौजूदगी में छात्रा के साथ ऐसा हुआ। परिवार ने आरोप लगाया है कि छात्रा के साथ कुछ अनहोनी हुई है, वह ऐसा कदम नहीं उठा सकती है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्रा को पढ़ाने वाले तमाम टीचर्स से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा शनिवार को जिस टीचर के पीरियड से छात्रा ने पानी पीने की बात निकली थी, उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस स्कूल में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई है।

पुलिस ने स्कूल डीवीआर कब्जे में लिया
हादसे के बाद जांच करने पहुंची पुलिस टीम ने स्कूल से आत्महत्या मामले में साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने स्कूल में लगा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर कब्जे में लिया है। इसके अलावा स्कूल के गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। इसका पता लगाया जा रहा कि हादसे के समय गार्ड कहां था। इसके अलावा छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर सबसे पहले कौन पहुंचा। पुलिस ने छात्रा की हाजिरी के रजिस्टर की भी पड़ताल की है। छात्रा की सहेलियों से भी पूछताछ की है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत तमाम एंगल से पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान कुछ अहम जानकारियां उनकी टीम को मिली हैं।

सुबह 7 बजे बड़ी बहन स्कूल छोड़कर आई थी
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि करीब साढ़े 17 साल की छात्रा परिवार के साथ घोंडली, कृष्णा नगर में किराये के मकान में रहती थी। परिवार मूलरूप से झारखंड के कोडरमा का रहने वाला है। यहां पर माता-पिता के अलावा तीन भाई, एक बहन व भाभी हैं। शनिवार सुबह करीब 7 बजे बड़ी बहन उसे स्कूल छोड़कर आई थी। दोपहर एक बजे तक छात्रा जब स्कूल से घर से नहीं पहुंची तो उसकी भाभी उसे स्कूल लेने पहुंची। स्कूल पहुंचने पर उनको अंदर बुलाया गया और छात्रा के जलने के बारे में बताया गया। इसके बाद बाकी परिजन भी स्कूल पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 11.58 बजे स्कूल में छात्रा के जलने की सूचना मिली।

निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री 
नई दिल्ली। 12वीं की छात्रा की मौत के मामले में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। इस घटना से सभी व्यथित हैं और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष एवं गहन जांच जरूरी है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई होगी। शिक्षा मंत्री और कृष्णा नगर के विधायक अनिल गोयल भी यहां पहुंचे। स्कूल प्रबंधन ने सभी उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और उससे जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करना है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें। जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

छात्रा के बैग से तीन पेज का सुसाइड नोट हुआ बरामद
पुलिस सूचना के बाद स्कूल पहुंची तो गार्ड रूम के पास छात्रा लगभग पूरी तरह जली हुई पड़ी थी। हालांकि मौके पर पहुंची कैट्स एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया, लेकिन इसके बाद भी उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। क्राइम टीम व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय एसडीएम भी पहुंच गए। जांच के दौरान छात्रा के बैग से तीन पेज में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में छात्रा ने क्या लिखा, पुलिस अधिकारी इस पर कोई टिप्पणी करने से बचते रहे। वहीं परिवार का कहना है कि छात्रा सुसाइड नहीं कर सकती है। वह किसी साजिश का शिकार हुई है।

स्कूल के स्टाफ, छात्राओं और सहेलियों से पूछताछ जारी
जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है। परिजनों से पूछताछ कर रहे कि इसके अलावा छात्रा की सहेलियों से भी बातचीत की जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि छात्रा ने प्रेम प्रसंग की वजह से तो ऐसा कदम नहीं उठाया। दूसरी ओर इस बात का भी पता किया जा रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं था कि कोई छात्रा को परेशान कर रहा था। तमाम दृष्टिकोणों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस छात्रा को पढ़ाने वाली टीचर्स से भी बातचीत कर रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि कहीं छात्रा किसी साजिश का तो शिकार नहीं हुई है। मामले की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed