{"_id":"637b36321e83862c0a123b0f","slug":"shraddha-murder-case-aaftab-moved-belongings-from-maharashtra-flat-to-delhi-in-37-boxes-in-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Case: आफताब को दिल्ली शिफ्ट होने में मदद करने वाले से पूछ सवाल, मुंबई के होटल स्टाफ से भी होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Case: आफताब को दिल्ली शिफ्ट होने में मदद करने वाले से पूछ सवाल, मुंबई के होटल स्टाफ से भी होगी पूछताछ
Mon, 21 Nov 2022 01:56 PM IST
शाहरुख खान
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Nov 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस जांच के सिलसिले में रविवार को मुंबई के मीरा रोड इलाके में पहुंची। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस और मानिकपुर में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति से पूछताछ की है जिसने श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पहुंचने में मदद की थी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि वसई पूर्व में एक फ्लैट में श्रद्धा और आफताब दिल्ली जाने से पहले एक साथ रहते थे। अब दिल्ली पुलिस ने गोविंद यादव नाम के एक व्यक्ति से पूछताछ की है, जिसने कथित तौर पर वसई ईस्ट के फ्लैट से दिल्ली के छतरपुर तक घरेलू सामान ले जाने में मदद की थी।
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा और आफताब ने सामान शिफ्टिंग के लिए 20,000 रुपये दिए गए थे। 5 जून, 2022 का बिल मिला है। हालांकि गोविंद ने पुलिस को बताया कि वह आफताब से कभी नहीं मिला और न ही उसे व्यक्तिगत रूप से जानता है। ऑनलाइन ऑर्डर मिलने के बाद उसने माल शिफ्ट किया था।
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी आफताब पूनावाला ने जून में महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई ईस्ट के अपने फ्लैट से 37 बक्सों में दिल्ली में शिफ्ट कराया था। इसके लिए 20,000 रुपये का भुगतान किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूनावाला ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि दिल्ली जाने से पहले, वह और श्रद्धा इस बात को लेकर लड़े थे कि पालघर के वसई इलाके में उनके घर से सामान ले जाने के लिए कौन भुगतान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ आफताब
- फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे पता लगाएंगे कि गुडलक पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के माध्यम से जून में फर्नीचर और अन्य घरेलू सामानों के परिवहन के लिए 20,000 रुपये का भुगतान करने के लिए किसके खाते का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार को उस घर के मालिक का बयान भी दर्ज किया, जहां श्रद्धा और आफताब 2021 में रुके थे। इसके अलावा पुलिस ने मुंबई के पास मीरा रोड इलाके में उस फ्लैट के मालिक का भी बयान दर्ज किया, जहां आरोपी के परिवार के सदस्य एक पखवाड़े पहले तक रह रहे थे।