फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 साल का मासूम दुकान के बाहर मचा रहा था शोर, गुस्से में दुकानदार ने उस पर फेंका तेजाब

Thu, 26 Apr 2018 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper throws acid on 7 year old nboy as he was shouting outside his shop in delhi
acid attack

राजधानी में छोटी-छोटी बातों पर लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हैं। गांधी नगर इलाके में एक दुकानदार ने शोर मचाने पर सात साल के मासूम पर तेजाब डाल दिया।

shopkeeper throws acid on 7 year old nboy as he was shouting outside his shop in delhi
एसिड अटैक - फोटो : SELF

मासूम दर्द से बिलबिलाता हुआ मां के पास पहुंचा। उसकी हालत देखकर मां फौरन उसे चाचा नेहरू अस्पताल ले गई। वहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को दिए बयान में मासूम ने बताया कि समोसे वाले की दुकान के पास वह शोर मचा रहा था। इस पर उसने तेजाब डाला। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।

shopkeeper throws acid on 7 year old nboy as he was shouting outside his shop in delhi
acid attack - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, सात साल का मासूम गली नंबर-2, रघुबरपुरा में मां रूबी देवी, पिता अशोक महतो, एक छोटे भाई व बहन के साथ रहता है। वह पास के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के पास ही एक समोसे वाले की दुकान के सामने खेल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shopkeeper throws acid on 7 year old nboy as he was shouting outside his shop in delhi
acid attack - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने मासूम को धमकाते हुए उस पर कुछ गर्म-गर्म डाला। इससे मासूम की कमर व टांगों का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। छटपटाता हुआ मासूम अपनी मां के पास पहुंचा। बच्चे की हालत देखकर रूबी देवी रोने लगीं।

विज्ञापन
shopkeeper throws acid on 7 year old nboy as he was shouting outside his shop in delhi
acid attack - फोटो : अमर उजाला

अन्य लोगों की मदद से वे उसे अस्पताल ले गईं। वहां पता चला कि मासूम के ऊपर तेजाब डाला गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed