फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे गैंगरेपः सीएम अखिलेश- 'कमरों में बैठकर CBI जांच चाहते हैं बीजेपी नेता तो करवाऊंगा जांच'

Thu, 04 Aug 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
sheila dixit meets bulandshahr gangrape victims says presidential rule should be imposed on UP
बुलंदशहर गैंगरेप पर बोले सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : ani

बुलंदशहर गैंगरेप मामले को लेकर चारों से उत्तर प्रदेश सरकार की जिस तरह किरकिरी हो रही है उसे लेकर आज अखिलेश यादव भड़क उठे और भाजपा पर सीधा वार किया। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि इस मामले का पता लगते ही जिस तरह त्वरित कार्रवाई हुई और आरोपियों को पकड़ने से लेकर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले अफसरों को जिस तरह सस्पेंड किया गया वह दिखाता है कि इस मामले को कितनी गंभीरता से लिया गया है।

sheila dixit meets bulandshahr gangrape victims says presidential rule should be imposed on UP
बुलंदशहर गैंगरेप पर बोले सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : ani

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कमरों में बैठे लोग क्या-क्या कह रहे हैं। अगर वो चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो तो होगी लेकिन ये बात भी सामने आए कि आखिर भाजपा नेता कमरों में बैठे क्या-क्या बातें कर रहे हैं और मेरी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

sheila dixit meets bulandshahr gangrape victims says presidential rule should be imposed on UP
शीला दीक्ष‌ित और ज‌ित‌िन प्रसाद रेप पीड़‌िताओं से म‌िलने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर में एनएच 91 पर बीते शुक्रवार को हुआ गैंगरेप मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है। हर रोज कोई न कोई राजनेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहा है। इसी कड़ी में आज दिल्ली की पूर्व सीएम और अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
sheila dixit meets bulandshahr gangrape victims says presidential rule should be imposed on UP
शीला दीक्ष‌ित और ज‌ित‌िन प्रसाद रेप पीड़‌िताओं से म‌िलने पहुंचे

शीला दीक्षित ने पीड़िताओं से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार कानून व्यवस्था लागू करने में पूरी तरह से फेल रही है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति को संज्ञान लेते हुए तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।

विज्ञापन
sheila dixit meets bulandshahr gangrape victims says presidential rule should be imposed on UP
शीला दीक्ष‌ित और ज‌ित‌िन प्रसाद रेप पीड़‌िताओं से म‌िलने पहुंचे

शीला ने यह आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता कानून व्यवस्था स्थापित करने की बजाय उलटे बयान देने में व्यस्त हैं। उन्होंने आज़म खान और सीएम अखिलेश को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने ये अपील भी की कि सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होकर इस मुद्दे पर पीड़ित परिवार का साथ दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed