{"_id":"57a2e46c4f1c1b54762ba41b","slug":"sheila-dixit-meets-bulandshahr-gangrape-victims-says-presidential-rule-should-be-imposed-on-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईवे गैंगरेपः सीएम अखिलेश- 'कमरों में बैठकर CBI जांच चाहते हैं बीजेपी नेता तो करवाऊंगा जांच'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे गैंगरेपः सीएम अखिलेश- 'कमरों में बैठकर CBI जांच चाहते हैं बीजेपी नेता तो करवाऊंगा जांच'
Thu, 04 Aug 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 04 Aug 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
बुलंदशहर गैंगरेप पर बोले सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुलंदशहर गैंगरेप मामले को लेकर चारों से उत्तर प्रदेश सरकार की जिस तरह किरकिरी हो रही है उसे लेकर आज अखिलेश यादव भड़क उठे और भाजपा पर सीधा वार किया। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि इस मामले का पता लगते ही जिस तरह त्वरित कार्रवाई हुई और आरोपियों को पकड़ने से लेकर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले अफसरों को जिस तरह सस्पेंड किया गया वह दिखाता है कि इस मामले को कितनी गंभीरता से लिया गया है।
2 of 8
बुलंदशहर गैंगरेप पर बोले सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : ani
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कमरों में बैठे लोग क्या-क्या कह रहे हैं। अगर वो चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो तो होगी लेकिन ये बात भी सामने आए कि आखिर भाजपा नेता कमरों में बैठे क्या-क्या बातें कर रहे हैं और मेरी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
3 of 8
शीला दीक्षित और जितिन प्रसाद रेप पीड़िताओं से मिलने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में एनएच 91 पर बीते शुक्रवार को हुआ गैंगरेप मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है। हर रोज कोई न कोई राजनेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहा है। इसी कड़ी में आज दिल्ली की पूर्व सीएम और अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शीला दीक्षित और जितिन प्रसाद रेप पीड़िताओं से मिलने पहुंचे
शीला दीक्षित ने पीड़िताओं से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार कानून व्यवस्था लागू करने में पूरी तरह से फेल रही है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति को संज्ञान लेते हुए तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
शीला दीक्षित और जितिन प्रसाद रेप पीड़िताओं से मिलने पहुंचे
शीला ने यह आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता कानून व्यवस्था स्थापित करने की बजाय उलटे बयान देने में व्यस्त हैं। उन्होंने आज़म खान और सीएम अखिलेश को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने ये अपील भी की कि सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होकर इस मुद्दे पर पीड़ित परिवार का साथ दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।