'आसिम से बहुत लव करती थी, वो नहीं है तो जी कर क्या करूंगी'
शक्ति खंड-1 स्थित फ्लैट में युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही 25 वर्षीय अनन्या ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को ही अनन्या के ब्वॉयफ्रेंड के पिता उसे अपने साथ ले गए थे, जिससे वह तनाव में थी। फ्लैट मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो अनन्या का शव चुन्नी से बंधा पंखे से लटकता हुआ मिला।
'आसिम से बहुत लव करती थी, वो नहीं है तो जी कर क्या करूंगी'
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। वसुंधरा निवासी योगेंद्र शर्मा ने अपना शक्ति खंड-1 स्थित फ्लैट संख्या 244 आसिम और रवि को करीब आठ माह पहले किराए पर दिया था। मूलरूप से देहरादून निवासी आसिम और रवि नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। छह माह से आसिम की गर्लफ्रेंड अनन्या गुप्ता (25) भी उनके साथ रह रही थी।
'आसिम से बहुत लव करती थी, वो नहीं है तो जी कर क्या करूंगी'
वह भी नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत थी और मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। मंगलवार दोपहर रवि ऑफिस गया था। इसी बीच आसिम के परिजन अचानक उससे मिलने फ्लैट पर पहुंच गए। लिव-इन-रिलेशनशिप का पता चलने पर परिजनों और आसिम के बीच तकरार भी हुई।
'आसिम से बहुत लव करती थी, वो नहीं है तो जी कर क्या करूंगी'
देर रात परिजन आसिम को लेकर देहरादून लौट गए। आसिम के जाने से अनन्या काफी परेशान थी। बुधवार सुबह जब दस बजे तक वह फ्लैट से बाहर नहीं आयी तो आसपास के लोगों ने मकान मालिक को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुई और अनन्या के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा।
'आसिम से बहुत लव करती थी, वो नहीं है तो जी कर क्या करूंगी'
मौके से अनन्या का मोबाइल, चाकू, सुसाइड नोट और विजयनगर के एड्रेस का पहचान पत्र मिला है। उसके परिजनों को सूचित कर पुलिस जांच कर रही है। एसओ के अनुसार, युवती के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। सुसाइड नोट में अनन्या ने लिखा है कि मैं अनन्या गुप्ता आसिम से बहुत लव करती थी, अब वो ही नहीं है तो जी कर क्या करूंगी।