फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण पर शशि थरूर की चुटकी, 'कब तक काटोगे जिंदगी सिगरेट-सिगार में..कुछ दिन गुजारो Delhi-NCR में'

Sat, 02 Nov 2019 12:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Nov 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Shashi tharoor take on delhi ncr pollution winning internet
शशि थरूर ने प्रदूषण पर किया ट्वीट - फोटो : ट्विटर

राजधानी में प्रदूषण की स्थिति बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी, गैर सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में पांच नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर जो अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं उन्होंने दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण पर एक जबरदस्त तंज भरा ट्वीट किया है। जिसे उनके फॉलोअर हाथोंहाथ ले रहे हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए थरूर ने क्या ट्वीट किया है और सोशल मीडिया उस पर कैसा रिएक्शन दे रहा है...

Shashi tharoor take on delhi ncr pollution winning internet
शशि थरूर की ट्वीट की हुई फोटो - फोटो : ट्विटर

शशि थरूर ने एक फोटो ट्वीट की है जिस पर सिगरेट का पैकेट बना है और उसमें सिगरेट के साथ ही कुतुब मीनार निकलता भी देखा जा सकता है। इसी तस्वीर पर ऊपर की ओर लिखा है कब तक जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में.. कुछ दिन तो गुजारो Delhi-NCR में..- दिल्ली टूरिज्म। उसी तस्वीर में नीचे लिखा है डेल्ही इज इंजरियस टू हेल्थ यानी दिल्ली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।



 

Shashi tharoor take on delhi ncr pollution winning internet
- फोटो : पीटीआई
शशि थरूर के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, आज बहुत दिनों बाद उससे बात हुई, उसने पूछा: "कैसे हो?" मैंने कहा: "आंखों में चुभन, दिल में जलन, सांसें भी हैं कुछ थमी-थमी सी, है हर तरफ धुआं-धुआं" उसने कहा: "अभी तक मेरे इश्क में हो?" मैंने कहा: "नहीं, DELHI में हूं"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shashi tharoor take on delhi ncr pollution winning internet
- फोटो : पीटीआई
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सब राजनीतिक दल मिलकर प्रदूषण को कम करने का प्रयास कीजिए। आज दिल्ली में है कल किसी और जगह पर ये हो सकता है।'

 
विज्ञापन
Shashi tharoor take on delhi ncr pollution winning internet
- फोटो : ani

गौरतलब है कि ईपीसीए से प्रदूषण के खतरनाक स्तर के संबंध में अलर्ट मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी स्कूलों में 2 से 5 नवंबर तक अवकाश की घोषणा की। उन्होंने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा। उल्लेखनीय है कि इन स्कूलों में दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल और सहायता प्राप्त स्कूल शामिल होंगे।

वर्तमान में दिल्ली में 13 जिले हैं जिनमें 29 जोन हैं। इन सभी जोन में 1023 सरकारी स्कूल हैं और 2761 निजी स्कूल हैं। सरकारी स्कूलों में करीब 16 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं, जबकि अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी लाखों में हैं। फिलहाल इन स्कूलों को 6 नवंबर को खोलने के लिए निर्देश दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed