{"_id":"6a89cd72728fa33a470e26a6","slug":"noidas-drinking-water-system-to-improve-with-delhis-water-management-model-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4638622-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली के जल प्रबंधन मॉडल से सुधरेगी नोएडा की पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली के जल प्रबंधन मॉडल से सुधरेगी नोएडा की पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन
कमांड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर टीम ने देखी एआई आधारित निगरानी व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण शहर के सेक्टर, गांव और सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के मॉडल का अध्ययन कर रहा है। जल विभाग की टीम ने मोतीनगर स्थित दिल्ली जल बोर्ड के कमांड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया।
टीम ने शादीपुर, पटेल नगर समेत अन्य क्षेत्रों में जल प्रबंधन व्यवस्था भी देखी। अब टीम दिल्ली मॉडल के आधार पर नोएडा के लिए रिपोर्ट तैयार कर प्राधिकरण को सौंपेगी। जल विभाग के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड ने निजी कंपनी के सहयोग से इंटेलिजेंट कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया है, जिससे जल लाइनों को जोड़ा गया है। यहां एआई की मदद से लीकेज, जलापूर्ति बाधित होने और अन्य समस्याओं की निगरानी की जाती है। अल्ट्रासोनिक मीटर के जरिए पानी की आपूर्ति को नियंत्रित करने की सुविधा भी है।
वर्तमान में नोएडा में जल लाइनों की निगरानी और समय पर लीकेज पकड़ने की प्रभावी व्यवस्था नहीं है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने या पानी बर्बाद होने की जानकारी अक्सर लोगों की शिकायत के बाद ही मिलती है। प्राधिकरण अब दिल्ली मॉडल के आधार पर इस व्यवस्था में सुधार की संभावनाएं तलाश रहा है।