फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Army soldier's body found in Delhi hotel; suicide note recovered

Delhi NCR News: दिल्ली के होटल में सेना के जवान का शव मिला, सुसाइड नोट बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
संशोधित फाइल
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में शनिवार सुबह एक होटल के कमरे में सेना के एक जवान का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गुंटूर, आंध्र प्रदेश निवासी 26 वर्षीय अनिल साई तेजजा वल्लेपु के रूप में हुई है। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

होटल ब्लू मून इन के कर्मचारियों ने दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर अनिल साई तेजजा वल्लेपु अचेत अवस्था में मिले। पुलिस उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि अनिल साई तेजजा वल्लेपु हिसार में तैनात थे। वह 19 अगस्त की दोपहर होटल में आए थे और शनिवार सुबह उन्हें चेकआउट करना था। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है। होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed