फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-NCR: अब नहीं जागे तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम, इन पांच फैसलों से कम हो सकता है प्रदूषण

Fri, 01 Nov 2019 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी योगेश शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
योगेश शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 Nov 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Health Emergency announced in Delhi ncr as air quality dips to worse 5 measure to curb pollution
pollution in delhi ncr - फोटो : पीटीआई

दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में लगातार जहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण(ईपीसीए) ने दिल्ली-एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। इसके तहत दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश भी मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जारी कर दिया है। प्रदूषण के मामले में दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर शहरों का हाल बहुत बुरा है। इसके ज्यादातर शहर टॉप-10 में शामिल हैं।



प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए महज कागजों में इंतजाम होते हैं। नतीजतन, हर साल सांसों पर संकट बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण में घुल रहा जहर आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली हो, हाईटेक शहर नोएडा-ग्रेटर नोएडा हो या औद्योगिक नगरी फरीदाबाद या फिर साइबर सिटी गुरुग्राम। सबसे बुरी स्थिति तो गाजियाबाद की है।

इन शहरों का हर शख्स न चाहते हुए भी हर सांस में जहर निगल रहा है। जल्द से जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आगे जानिए क्या हैं वो पांच फैसले जिन्हें लेकर दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण काफी हद तक कम किया जा सकता हैै और साल भर लगने वाले ट्रैफिक से भी निजात मिल सकती है..

Health Emergency announced in Delhi ncr as air quality dips to worse 5 measure to curb pollution
pollution in delhi ncr - फोटो : पीटीआई

इन पांच फैसलों से बन सकती है बात

1:- सम-विषम फॉर्मूला होगा असरदार
सम-विषम का फॉर्मूला दिल्ली में असरदार साबित हो सकता है तो इसे एनसीआर के अन्य शहरों पर लागू क्यों नहीं किया जा सकता। एक दिन सम और एक दिन विषम नंबर के वाहनों के संचालन का नियम बड़ी राहत देने वाला साबित हो सकता है। एक अनुमान के मुताबिक ऐसा करने से सड़कों पर वाहनों की संख्या घटकर आधी रह जाएगी।

Health Emergency announced in Delhi ncr as air quality dips to worse 5 measure to curb pollution
pollution in delhi ncr - फोटो : ani

2:-शिफ्ट और अवकाश में हो बदलाव
दिल्ली-एनसीआर के सरकारी दफ्तर हों या फिर निजी कंपनियां। साप्ताहिक अवकाश का दिन एक ही होता है। ऐसे में अवकाश का दिन अलग-अलग तय होने से सड़कों पर ट्रैफिक का लोड और प्रदूषण का स्तर भी कम होगा। साथ ही, ऑफिस टाइमिंग में बदलाव की भी बड़ी जरूरत है। अधिकांश जगह सुबह 9 से शाम 5 बजे की शिफ्ट होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Emergency announced in Delhi ncr as air quality dips to worse 5 measure to curb pollution
pollution in delhi ncr - फोटो : ani

3:-निजी वाहनों पर लगे कंजेशन शुल्क
लंदन, स्वीडन, सिंगापुर और मिलान जैसे शहरों में निजी वाहनों के इस्तेमाल पर कंजेशन शुल्क का प्रावधान है। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में भी ऐसा ही नियम लागू किया जाना चाहिए। निजी वाहनों का प्रयोग महंगा होगा तो विकराल हो रही प्रदूषण की समस्या से निपटा जा सकेगा। पार्किंग के विवाद और जाम की समस्या पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
Health Emergency announced in Delhi ncr as air quality dips to worse 5 measure to curb pollution
मास्क पहनकर दिल्ली में अभ्यास करते बांग्लादेशी क्रिकेटर - फोटो : पीटीआई

4:-सार्वजनिक परिवहन को मिले बढ़ावा
जनसंख्या घनत्व के हिसाब से वर्ष 2031 तक में नोएडा की आबादी 25 लाख तक पहुंचने का आंकलन है। ऐसे में आबादी के बढ़ते बोझ की तरफ इशारा करते ये आंकड़े सक्षम सार्वजनिक जन यातायात व्यवस्था की फौरी जरूरत पर बल देते हैं। हालांकि, मेट्रो ने लोगों की राह आसान बनाई है, लेकिन मेट्रो तक पहुंचना आसान नहीं हो पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed