कांग्रेस नेता और केरल के थिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर हमेशा से ही अपनी बेबाक प्रतिक्रियाओं और ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह एक बार फिर एक शादी के प्रस्ताव को लेकर सुर्खियों में हैं। शशि थरूर से एक लड़का शादी करना चाहता है। ये बात जब उन तक पहुंची तो क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें आगे की स्लाइड्स...
शशि थरूर को एक लड़के ने भेजा शादी का प्रस्ताव, दिया ऐसा जवाब ट्विटर यूजर्स बने दीवाने
आप को याद ही होगा बीते रविवार को दिल्ली में LGBTQ समुदाय की ओर से क्वीयर प्राइड मार्च का आयोजन हुआ था। इसी इवेंट में एक शख्स ने थरूर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। इस पर शशि थरूर ने जो जवाब दिया उसने ट्विटर यूजर्स का दिल जीत लिया। कई लोगों ने तो ये तक कह डाला कि आप पीएम बन जाएं आप जैसे पढ़े-लिखे लोगों की जरूरत है देश को।
Be the next PM candidate!!!! We will vote for you!!!!! Please MR Tharoor. We need educated politicians. Be the change
दरअसल वह अपने हाथ में एक पोस्टर लिया हुआ था जिस पर अंग्रेजी में लिखा था, 'मैरी मी शशि थरूर' यानी मुझसे शादी कर लो शशि थरूर। इस पर शशि थरूर जो जवाब दिया है वह वाकई बेहद दिलचस्प और समझदारी भरा है।
That would be me :) @ShashiTharoor https://t.co/U0xZu2Clej
उस शख्स का पोस्टर समेत फोटो जब एक मैगजीन ने थरूर को मेन्शन करते हुए ट्वीट किया तो इस पर थरूर ने कहा- 'हाहा! अगर ये थिरुवनंथपुरम के रजिस्टर्ड वोटर होते तो और अच्छा होता!'
Haha! Now if they were only registered to vote in Thiruvananthapuram, it would be even better! https://t.co/kGzj3T1mf9 I️ wish I️ was eligible for voting in India... this guy is wowsome
बता दें कि साल 2016 के मार्च में थरूर ने होमोसेक्शु्लिटी को गैरअपराधिक करने के लिए लोकसभा में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया था। हालांकि लोकसभा में उनका बिल पास नहीं हो सका था क्योंकि मेजॉरिटी ने उनके खिलाफ वोट किया था। मालूम हो कि शशि थरूर ने अपने प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए संविधान के सेक्शन 377 में संशोधन की मांग की थी। इसके तहत भारत में होमोसेक्शुअलिटी अपराध की श्रेणी में आता है।