फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता कर्फ्यू को मिला शाहीन बाग का समर्थन, धरनास्थल खाली कर घर गए लोग, रात में फिर शुरू होगा प्रदर्शन

Sun, 22 Mar 2020 01:08 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 22 Mar 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Shaheen bagh protestors support janta curfew amid corona virus outbreak and CAA NRC protests
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में पिछले तीन महीने से दिन-रात प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने भी रविवार को जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है। उन्होंने फिलहाल प्रदर्शन स्थल को खाली कर दिया है, लेकिन इसे लेकर पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने अपनी बात रखी है। 


 
Shaheen bagh protestors support janta curfew amid corona virus outbreak and CAA NRC protests
Shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग में रविवार सुबह कुछ इक्के-दुक्के लोग ही नजर आए। हालांकि उनके बैठने से स्थानीय लोगों को भी आपत्ती है। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर लगे बैरीकेड पर एक पोस्टर में अपना संदेश लिखा है। 

 
Shaheen bagh protestors support janta curfew amid corona virus outbreak and CAA NRC protests
Shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका धरना अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन आज कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए आह्वान का वो समर्थन करते हैं। इसलिए जनता कर्फ्यू के समय सभी लोगों ने धरना स्थल को खाली कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheen bagh protestors support janta curfew amid corona virus outbreak and CAA NRC protests
Shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पोस्टर में लिखकर यह संदेश दिया है कि आज रात 9 बजे जब जनता कर्फ्यू का समय समाप्त हो जाएगा, तो वे फिर से अपने धरने पर बैठेंगे। 
 
विज्ञापन
Shaheen bagh protestors support janta curfew amid corona virus outbreak and CAA NRC protests
शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि पिछले 15 दिसंबर से दिल्ली के शाहीन बाग में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में धरना दे रहे हैं। इससे दिल्ली नोएडा फरीदाबाद को जोड़ने वाली सड़क भी बंद है। कई बार कोशिश करने के बाद भी अबतक सड़क नहीं खुल पाई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका धरना आगे भी जारी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed