{"_id":"5c9a899cbdec22146d70776a","slug":"shaheen-bagh-fire-both-children-were-trapped-in-last-room","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहीन बाग अग्निकांड: पिछले कमरे में फंस गए थे मासूम, परिजनों को नहीं पता था कहां हैं दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहीन बाग अग्निकांड: पिछले कमरे में फंस गए थे मासूम, परिजनों को नहीं पता था कहां हैं दोनों
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिल्डिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग के अबुल फजल एन्क्लेव की इमारत की पहली मंजिल पर मंगलवार दोपहर जब आग लगी तो वहां जैद व आयशा समेत पांच बच्चे खेल रहे थे। जैद व आयशा पिछले कमरे और तीन अन्य बच्चे आगे के कमरे में थे। आग लगने के बाद परिवार की एक महिला ने बाहर के कमरे में खेल रहे तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन पिछले कमरे में खेल रहे आयशा व जैद की ओर उनका ध्यान नहीं गया।
2 of 5
बिल्डिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
यह भी कहा जा रहा है कि आग लगने के 15 से 20 मिनट तक परिजनों को यह भी नहीं पता था कि बच्चे कहां हैं। काफी देर बाद जब उन्हें याद आया कि बच्चे पहली मंजिल पर पिछले कमरे में हैं, तब तक आग बहुत बढ़ गई थी। बचाए गए बच्चों ने ही जैद व आयशा के पहली मंजिल पर होने की जानकारी दी थी।
3 of 5
बिल्डिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 200 गज के प्लॉट पर बनी इमारत की हर मंजिल पर कई कमरे हैं। पहली मंजिल पर बच्चों के दादा-दादी रहते थे, अत: बच्चे यहां खेलने आ जाते थे। कमरे भी भूलभुलैया जैसे हैं। बाकी मंजिलों पर भी परिवार के छह से ज्यादा लोग फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसी बिल्डिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर और खिड़कियों को तोड़कर इन्हें बचा लिया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी आग का कारण पहली मंजिल पर लगे पावर प्लग में शॉट सर्किट को बता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पॉवर प्लग में शॉट सर्किट के बाद आग वहां रखे सोफों में लग गई।
विज्ञापन
5 of 5
fire in delhi
- फोटो : ani
इसके बाद आग भड़की और पूरी मंजिल पर फैल गई। आग इतनी विकराल थी कि पहली मंजिल पर रखा पूरा सामान जल गया। कुछ मिनटों में आग ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि बच्चों को बचाने का मौका भी नहीं मिला। आग पर काबू पाकर फायरकर्मी अंदर पहुंचे तो दोनों बच्चे जली हालत में पड़े थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।