सैकड़ों बच्चों को अपनी हवस का शिकार बना चुका और दिल्ली से गिरफ्तार किए गए सीरियल रेपिस्ट की पत्नी उसकी शक्ल दोबारा नहीं देखना चाहती है। लेकिन साथ ही साथ उसने रस्तोगी के बारे में कई हैरान करने वाली बातें भी बताईं।
14 जनवरी को दिल्ली में गिरफ्तार हुआ सुनील रस्तोगी 5 बच्चों का पिता है। इसके बावजूद वो नाबालिग बच्चियों को ही अपना शिकार बनाता था। उसकी पत्नी भावना जो रीढ़ की हड्डियों में कुछ समस्या की वजह से चल नहीं सकती बताती है कि उसने यह जरूर नोटिस किया था कि रस्तोगी छोटी बच्चियों को कुछ गलत तरीके से छूता है लेकिन उसने इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
3 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
भावना ने अपने पति के पकड़े जाने पर कहा कि, अच्छा हुआ पकड़ा गया, उसके जाने का हमें कोई गम नहीं है। मेरी ऐसी हालत है, ऊपर से वो कुछ नहीं करता था। यह बात भावना ने अपनी पीठ की ओर इशारा करते हुए कहा। भावना का ये हाल उसके तीसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही है।
4 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
रस्तोगी के मालिक (जहां वह काम करता था) ने बताया कि वह जैसा भी रहा हो लेकिन वह काम अच्छा करता था। वह अपने पड़ोसियों से बहुत कम बातें करता था और उसे देर रात तक क्राइम सीरियल्स देखना पसंद था।
5 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
भावना बताती है कि पिछले पंद्रह सालों में उसका पति करीब 40 बार जेल के अंदर जा चुका है। कई बार तो लड़कियों को छेड़ने के चक्कर में भी जेल गया है लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि रस्तोगी ने छोटी बच्चियों के साथ रेप किया होगा।