फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के चेहरे से भी थी इतनी घृणा: हत्याकर सीधे सूटकेस लेने गया बाजार, शव ठिकाने लगाने को दी मुंह मांगी कीमत

Thu, 20 Oct 2022 10:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Oct 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
Sensational disclosure of police in case of dead body of woman found in suitcase in IFFCO Chowk Gurugram
आरोपी पति और मृतका - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार की शाम सूटकेस में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला के शव की पहचान करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या के बाद हत्यारे पति राहुल ने उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए बाजार से 1100 रुपये में सूटकेस खरीदा था। आरोपी तक पहुंचने में ई-रिक्शे वाले ने व सीसीटीवी फुटेज ने भी पुलिस की काफी मदद की। जिस समय आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त उसकी एक वर्षीय बेटी भी कमरे में ही सो रही थी। सूटकेस में शव रखने के बाद आरोपी उसे लेकर बाहर खड़ा था। इतने में ई-रिक्शा वाला दिखा, जिससे उसने इफ्को चौक तक चलने के मुंह मांगे 200 रुपये दे दिए।

Sensational disclosure of police in case of dead body of woman found in suitcase in IFFCO Chowk Gurugram
सूटकेस में मिला महिला का शव - फोटो : ट्विटर

पुलिस के मुताबिक, बीते सोमवार को इफ्को चौक के पास सूटकेस में महिला का शव मिला था। इसकी सूचना पुलिस को एक ऑटो रिक्शा चालक ने दी थी। इस पर मामला दर्ज करते हुए डीएलएफ फेज-4 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न स्त्रोत से जानकारी एकत्र करते हुए अगले दिन ही महिला की पहचान मूल रूप से यूपी के सुल्तानपुर की निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में की थी।

Sensational disclosure of police in case of dead body of woman found in suitcase in IFFCO Chowk Gurugram
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : एएनआई
शुरुआत में ही पति पर हो गया संदेह
महिला अपने पति के साथ सिरहौल गांव में किराए पर रहती थी। इसके बाद पुलिस का शक सबसे पहले मृतका के पति पर ही गया। क्योंकि आरोपी की तरफ से पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस ने आरोपी राहुल को अगले ही दिन मंगलवार को सिरहौल गांव से ही हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sensational disclosure of police in case of dead body of woman found in suitcase in IFFCO Chowk Gurugram
Gurugram murder - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

आपको बता दें कि गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार शाम को एक लावारिस सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ था। उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। सोमवार शाम करीब चार बजे इफ्को चौक के पास एक बड़ा सूटकेस पड़ा मिला था। सूटकेस के आसपास लावारिस कुत्ते घूम रहे थे। 

विज्ञापन
Sensational disclosure of police in case of dead body of woman found in suitcase in IFFCO Chowk Gurugram
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कुत्तों के बार-बार सूटकेस को सूंघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-18 पुलिस ने किसी विस्फोटक की आशंका से घेराबंदी के बाद आसपास से लोगों को दूर हटा दिया। मौके पर बम निरोधी दस्ते को भी बुला लिया गया। इसी बीच सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला का शव मिला। सूटकेस के अंदर महिला के कुछ कपड़े भी रखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed