फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों ट्रैक पर चलकर एक मेट्रो स्टेशन से दूसरे पर पहुंची ये महिला, वायरल हुईं तस्वीरें

Tue, 03 Jul 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
see pictures of lady walking on metro track from noida sector 15 to sector 16
woman walk on track - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो स्टेशन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए एक महिला ट्रैक पर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पहुंच गई। हैरानी की बात ये है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना की खबर न तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों को है और न ही नोएडा पुलिस को। ऐसे में ये घटना मेट्रो की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
see pictures of lady walking on metro track from noida sector 15 to sector 16
woman walk on track - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद करीब 15 मिनट के लिए सेक्टर-15 व 16 मेट्रो स्टेशन से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। घटना के वक्त सेक्टर-15 की एक बिल्डिंग में मौजूद व्यक्ति ने मोबाइल से महिला के ट्रैक पर चलने की वीडियो बना ली। मेट्रो ट्रैक पर चलने की ये घटना 28 जून के दोपहर की बताई जा रही है। महिला हाथ में लेडीज बैग लिए रेलवे लाइन के साथ बने रैंप पर चलती हुई सेक्टर-15 से 16 मेट्रो स्टेशन पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने महिला को आवाज देकर रोकने का भी प्रयास किया। साथ ही मेट्रो अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी।

see pictures of lady walking on metro track from noida sector 15 to sector 16
woman walk on track - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को ये वीडियो मीडिया के पास पहुंचा। मामले में मीडिया ने डीएमआरसी और नोएडा पुलिस के अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया तो इतनी बड़ी घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। मीडिया से मामले का पता चलने पर अधिकारियों ने जानकारी जुटानी शुरू की। इसके बावजूद अधिकारी घटना के बारे में ज्यादा पता नहीं लगा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
see pictures of lady walking on metro track from noida sector 15 to sector 16
woman walk on track - फोटो : अमर उजाला

महिला का नहीं चल सका पता मामले में डीएमआरसी की प्रवक्ता का कहना है कि महिला दिमागी रूप से कमजोर प्रतीत हो रही थी। मेट्रो प्रबंधन ने उसे सकुशल थाना सेक्टर-20 पुलिस के हवाले कर दिया था। उधर, थाने के एडिशनल एसएचओ अरविंद पाठक ने  बताया कि 28 जून को पीआरवी ने घटना की सूचना दी थी। हालांकि महिला मौके से चली गई थी। अरविंद पाठक के अनुसार, डीएमआरसी ने महिला को उनके सुपुर्द नहीं किया था। इस संबंध में थाने में कोई रिपोर्ट भी नहीं हुई है। क्षेत्राधिकारी प्रथम अनित कुमार ने भी मेट्रो ट्रैक पर चल रही महिला के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया। लिहाजा ये स्पष्ट नहीं है कि महिला कौन थी और वह मेट्रो ट्रैक पर क्यों चल रही थी। ये घटना मेट्रो की सुरक्षा में एक बड़ी चूक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed