अगर आप डीयू में एडमिशन प्रॉसेस जानने के लिए ट्विटर का सहारा लेते हैं तो आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है जैसा हाल ही में 21 साल की अराधना सिंह के साथ हुआ।
2 of 6
du search goes to porn link
- फोटो : मेल टुडे
अगर आप #DU या DU कीवर्ड डालकर ट्विटर पर सर्च करेंगे तो टॉप टेन सर्च में जो लिंक खुलेंगे वो आपको सीधे एडल्ट वेबसाइट या अश्लील तस्वीरों और मैसेजों वाले लिंक पर ले जाएंगे।
3 of 6
du search goes to porn link
- फोटो : मेल टुडे
देश की अन्य शैक्षणिक संस्थाओं की तरह दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी कोई इंटरनेट मॉनिटरिंग सेल नहीं है जो इस तरह के समस्याओं को सुलझा सकें। बल्कि इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी तीसरी पार्टी का इंतजार करती है कि वो इस समस्या को उठाएं तो कार्रवाई हो।
4 of 6
du search goes to porn link
- फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी अखबार मेल टुडे को दिए अपने बयान में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर नीता सहगल ने बताया, 'वर्तमान में हमारे पास ऐसा कोई अधिकारी नहीं है जो सोशल मीडिया पर पेश आने वाली इस तरह की समस्याओं से निपट सके, इसलिए हमारे हाथ बंधे हुए हैं। इस तरह की समस्याओं पर ध्यान दिलाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज होनी जरूरी है।'
5 of 6
du search goes to porn link
- फोटो : मेल टुडे
इस बारे में ट्विटर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि, किसी भी ब्रांड नेम का इस तरह का दुरुपयोग अगर हो रहा है तो इसे हमारे संज्ञान में लाना जरूरी है ताकि कंपनी इन कंटेंट को ब्लॉक कर सके या इनके खिलाफ कार्रवाई करे। लेकिन अब तक हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।