अब तक पूरे भारत में अंधविश्वास से जुड़े सबसे बड़े मामले के रूप में उभर रहे बुराड़ी सामूहिक हत्याकांड के कुछ तार मध्यप्रदेश के उज्जैन से भी जुड़ने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम का कहना है कि परिवार के कुछ लोग ललित के साथ उज्जैन भी गए थे। (सभी फोटोः कुमार संजय/जी पाल/विवेक निगम/हिमांशु सोनी)
2 of 5
burari death case
- फोटो : kumar sanjay
दरअसल भाटिया परिवार के तीन लोग डेढ़ साल पहले उज्जैन गए थे, जिसका कारण परिवार की बेटी प्रतिभा की बेटी प्रियंका थी। प्रियंका वही लड़की है जिसका रोका 17 जून को हुआ था और दिसंबर में शादी होने वाली थी।
3 of 5
burari death case
- फोटो : kumar sanjay
अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रियंका मांगलिक थी। इस कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। वह 32 वर्ष की हो गई थी। मांगलिक दोष को दूर करने के लिए ललित, प्रतिभा व प्रियंका करीब डेढ़ वर्ष पहले उज्जैन गए थे। वहां इन्होंने पूजा करवाई थी।
4 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को परिवार की इस उज्जैन का यात्रा का पता घर से मिले रजिस्टरों से ही चला है। इस रजिस्टर में लिखा है कि वहां तांत्रिक क्रियाएं भी कराई गई थीं। इस मामले में एक चश्मदीद श्रीकांत भी सामने आया है।
5 of 5
बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मिस्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकांत ने बताया कि उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे एक डेढ़ सौ गज का मंदिर है, जहां पर पूजा की गई थी। श्रीकांत ने बताया कि उस वक्त भाटिया परिवार काफी परेशान था। उस दौरान परिवार ने जब पूजा कराने के बाद मुंह मांगी रकम नहीं दी तो उन्हें श्राप मिला की पूरे परिवार का सर्वनाश एक साथ हो जाएगा।