फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार साल पहले जिस मामले से 'दिल्ली का दरिंदा' बन गया था सर्वजीत, अब हुआ बरी, बदल गई जिंदगी

Sat, 26 Oct 2019 02:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Oct 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
sarvajeet singh jasleen kaur case sarvjeet acquitted, his full life changed after that
सर्वजीत सिंह जसलीन कौर - फोटो : सोशल मीडिया

चार साल पुरानी बात है जब दिल्ली का एक आम लड़का रातों-रात एक ऐसा नाम बन जाता है जिसे लोग नफरत की निगाह से देखने लगे। वह लोगों की निगाह में लड़कियों का उत्पीड़न करने वाला बन गया और एकदम से उसकी जिंदगी ही बदल गई। वह लड़का था दिल्ली का सर्वजीत सिंह जिस पर जसलीन कौर नाम की लड़की ने शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडया ने सर्वजीत को बिना किसी जांच के ही कसूरवार ठहरा दिया था।

sarvajeet singh jasleen kaur case sarvjeet acquitted, his full life changed after that
sarvjit singh - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि यह घटना 2015 की है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको आज इसके बारे में क्यों बता रहे हैं। चार साल बाद खबर आई है कि सर्वजीत को सभी तरह के आरोप से बरी कर दिया गया है। बीते चार साल से सर्वजीत मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहा था।

sarvajeet singh jasleen kaur case sarvjeet acquitted, his full life changed after that
sarvjit singh - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है मामला और सर्वजीत पर लगे थे कौन से आरोप
यह पूरा मामला आपको याद न हो तो बता देते हैं कि 2015 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके वायरल होते ही सर्वजीत लोगों की निगाह में खलनायक बन गया था। यह वीडियो तिलक नगर के ट्रैफिक सिग्नल का था और इसमें जसलीन कौर ने सर्वजीत सिंह पर भद्दे कमेंट करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sarvajeet singh jasleen kaur case sarvjeet acquitted, his full life changed after that
sarvjit singh - फोटो : सोशल मीडिया

जसलीन ने अपने फेसबुक पर लिखा था, 'इस युवक ने मुझपर बेशर्मी से भद्दे कमेंट किए। क्या दिल्ली पुलिस इस पर कोई एक्शन लेगी?' यह पोस्ट डालने के बाद सर्वजीत की पूरी जिंदगी बदल गई। क्रिमिनल रिकॉर्ड होने के कारण उन्हें नौकरी भी नहीं मिल रही थी। जहां वह काम कर रहे थे उस कंपनी ने उन्हें नौकरी छोड़ने को कह दिया।

विज्ञापन
sarvajeet singh jasleen kaur case sarvjeet acquitted, his full life changed after that
- फोटो : अमर उजाला

उनकी जिंदगी इस तरह से बर्बाद हुई लेकिन जब उन्हें बरी किया गया तो ये खबर लोगों तक पहुंच भी नहीं पाती अगर वह अपने फेसबुक पर अदालत के फैसले का पोस्ट नहीं डालते। 'फैसला आ चुका है...मैं बरी हो गया हूं। मैं वाहेगुरू का धन्यवाद करता हूं और सभी को समर्थन के लिए शुक्रिया करता हूं…..मेरी मां मेरे साथ हमेशा खड़ी रहीं। उनके साथ की वजह से ही मुझे साहस मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed