फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर लूटपाट-डकैती करना इनके लिए होता है शुभ, सिर्फ इस चीज की करते हैं लूट

Sat, 26 Oct 2019 01:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Oct 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Bawaria chhaimar gang perform loot and dacoit on diwali as good know steps to be safe
- फोटो : अमर उजाला
कुछ आपराधिक गिरोह के बदमाश मानते हैं कि दिवाली पर लूट और डकैती की वारदात करना उनके लिए शुभ होता है। ऐसे में यह बदमाश पर्व पर आपराधिक वारदात विशेषरूप से सोना लूटने का प्रयास करते हैं। दिवाली की रात लोगों के दरवाजे, खिड़कियां आसानी से खुले मिल जाते हैं। ऐसे में यह बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देने में सफल रहते हैं। जानिए कैसे इनसे बच सकते हैं और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए...
Bawaria chhaimar gang perform loot and dacoit on diwali as good know steps to be safe
- फोटो : अमर उजाला

इनसे निपटने के लिए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों को भी त्योहार पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। दिवाली पर ज्यादातर लोग घर पर नकदी और जेवर रखकर पूजन करते हैं। रात में लक्ष्मी घर में आएगी, इस विश्वास के साथ कई लोग अपने घरों के दरवाजे भी रात में खुले रखते हैं। इसी का लाभ उठाकर अहेडिया, बावरिया और छैमार आदि गिरोह के बदमाश आसानी से लूट और डकैती जैसी वारदात को अंजाम दे देते हैं।

Bawaria chhaimar gang perform loot and dacoit on diwali as good know steps to be safe
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे बदमाश विशेषरूप से सड़कों के आसपास बने घरों में वारदात करते हैं। सर्राफ भी इनके निशाने पर होते हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने दो दिन लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ज्वैलर्स को भी अपने सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की जरूरत है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर आने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। एसएसपी का कहना है कि सबसे पहले तो 100 नंबर, फिर अपने क्षेत्र के थाना-कोतवाली पर सूचना दें। एसएसपी के सीयूजी नंबर 9870395001 पर भी सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bawaria chhaimar gang perform loot and dacoit on diwali as good know steps to be safe
- फोटो : social media

यह सावधानी बरतें 
- यदि कोई अंजान व्यक्ति गिफ्ट देने आए तो पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही उसे घर में प्रवेश करने दें।
- रात में घर का दरवाजा खुला न छोड़ें और सभी खिड़कियां भी अच्छी तरह बंद करें, जिससे कोई अंदर न आ सके।
- पटाखाें के शोर में बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।
- पटाखे छोड़ने बाहर जा रहे हैं या किसी पड़ोसी के यहां जा रहे हैं तो घर को अच्छे तरह बंद कर दें। 
- घर पर बच्चों को अकेला न छोड़े और संभव हो तो मकान को बंद कर बाहर न जाएं।
- अगर किसी परिस्थिति में घर से बाहर जाना पड़ रहा है तो जेवर और नकदी को सुरक्षित रखकर जाएं

विज्ञापन
Bawaria chhaimar gang perform loot and dacoit on diwali as good know steps to be safe
- फोटो : Social media

दिवाली पर कुछ गिरोह के बदमाश लूटपाट और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देना शुभ मानते हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। दूसरी सुरक्षा कमेटियों को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। थाना वार दो-दो टीमों को अलग से तैनात किया गया है।- वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्धनगर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed