फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home Minister Shah attacks Rahul Gandhi: Says protests will achieve nothing

गृह मंत्री शाह का राहुल गांधी पर हमला: कहा- प्रदर्शनों से कुछ नहीं होगा, कांग्रेस 30 साल सत्ता में नहीं आएगी

Fri, 23 Oct 2026 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2026 03:17 AM IST
सार

शाह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में यमुना के कायाकल्प के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Home Minister Shah attacks Rahul Gandhi: Says protests will achieve nothing
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शनों और नकारात्मक राजनीति से कुछ हासिल नहीं होगा। भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी और कांग्रेस को इस दौरान मौका नहीं मिलेगा। करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री लोगों के बीच रहते हैं। वे उनकी चिंताओं को समझते हैं और हल करने के लिए काम करते हैं।

विज्ञापन


शाह ने राहुल से कहा, आप राजनीतिक चालों और भीड़तंत्र से जनादेश को झुठला नहीं सकते। यदि चुनाव जीतना चाहते हैं तो आपको लोगों के बीच जाकर उनकी चिंताओं को दूर करना चाहिए। कांग्रेस को उन राज्यों में कल्याणकारी योजनाएं चलानी चाहिए जहां उनकी पार्टी का शासन है। शाह ने राहुल की अघोषित विदेश यात्राओं पर तंज कसा और कहा कि देश की जनता उन्हें समझती है।
विज्ञापन


शाह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में यमुना के कायाकल्प के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शाह ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा कि बहाने बनाने की राजनीति लंबी नहीं चलेगी। आप अगले साल पंजाब में हार जाएगी और वहां भी एनडीए की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस गुजरात व उत्तर प्रदेश में 41, बंगाल में 54 और तमिलनाडु में 64 साल से सत्ता से बाहर है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में 28 साल से उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला। यह सब नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से पहले हुआ था।
-अमित शाह, गृह मंत्री

घुसपैठियों को बचा रहे हैं राहुल
शाह ने राहुल गांधी पर दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के लिए अन्य राज्यों से कार्यकर्ताओं को जमा करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हालिया विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी वोट चोरी के बहाने देश में घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं।

चुनाव जीते तो आयोग पर सवाल नहीं उठाते
शाह ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में जब भाजपा एक के बाद एक लगातार चुनाव जीतने लगी तो कांग्रेस ने वोट चोरी का आरोप लगाना शुरू कर दिया।  कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और केरल में चुनाव जीतने पर चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाती। लेकिन हारने पर आरोप लगाती है, यह दोहरा मापदंड है। 

पीएम के नेतृत्व में यमुना को करेंगे स्वच्छ : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सरकार का लक्ष्य हर घर को सीवर नेटवर्क और प्रत्येक सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ना है, ताकि बिना उपचारित पानी यमुना में न जाए। डेढ़ साल में सीवरेज व्यवस्था मजबूत हुई है। सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी होंगी।

जमीनी स्तर पर काम शुरू: प्रवेश वर्मा
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि यमुना की सफाई अब केवल नारा नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम शुरू हो चुका है। पहले की सरकार में एसटीपी के टेंडर बार-बार जारी और रद्द होते रहे, लेकिन काम नहीं हुआ। अब सीवेज को स्रोत पर रोककर उपचारित किया जाएगा और पानी का दोबारा उपयोग होगा। 

यमुना में झाग खत्म करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पर आप ने सवाल उठाए
यमुना में झाग खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी टेंडर प्रक्रिया पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि टेंडर खुलने से तीन दिन पहले ही कालिंदी कुंज घाट पर एक कंपनी ने काम शुरू कर दिया था। उन्होंने इसे जल बोर्ड और ठेकेदार के बीच मिलीभगत का संकेत बताया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आप मुख्यालय में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान भारद्वाज ने कहा कि यमुना में झाग हटाने (डीफोमिंग) के एक काम के लिए चार अलग-अलग टेंडर जारी किए गए। 


शिलान्यास पर कांग्रेस ने साधा निशाना
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यमुना पुनरुद्धार की 43 परियोजनाओं के शिलान्यास को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 8941 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं के तहत 29 विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाने की घोषणा के जरिए दिल्ली की जनता को गुमराह किया जा रहा है। उनका दावा है कि 29 में से 27 डीएसटीपी के लिए फंड की मंजूरी अप्रैल 2025 में ही मिल चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed