{"_id":"6ada87ae7dcc427c6f079954","slug":"today-31-water-conservationists-from-across-the-country-will-be-presented-with-the-jal-prahari-samman-2026-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आज देशभर के 31 जल संरक्षकों को दिया जाएगा जल प्रहरी सम्मान-2026, मिलेगा प्रोत्साहन; बढ़ेगी जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आज देशभर के 31 जल संरक्षकों को दिया जाएगा जल प्रहरी सम्मान-2026, मिलेगा प्रोत्साहन; बढ़ेगी जागरूकता
Fri, 23 Oct 2026 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:31 AM IST
सार
सम्मान समारोह 23 अक्तूबर को तीनमूर्ति स्थित विश्व युवक केंद्र और प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जल संरक्षण और जल स्रोतों को फिर से जीवंत करने के लिए देशभर के 31 जल संरक्षकों को जल प्रहरी सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा। इनका चयन नामांकन के आधार पर हुआ है। सम्मान समारोह 23 अक्तूबर को तीनमूर्ति स्थित विश्व युवक केंद्र और प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित होगा।
विज्ञापन
जल प्रहरी के संयोजक अनिल सिंह के अनुसार, इस साल उत्तर प्रदेश से छह लोगों का चयन किया गया है। इनमें अजय क्रांतिकारी, अक्षय नायक, आरजे डॉ. मीनू खरे (लखनऊ), डॉ. पवन कुमार, संदीप चौधरी और संजय कुमार शामिल हैं। इन सभी को जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली व गुजरात से दो-दो, राजस्थान से पांच, मध्य प्रदेश से तीन, महाराष्ट्र और झारखंड से एक-एक सम्मान के लिए शामिल है। इसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य अमन डी. वशिष्ठ ने बताया कि अब तक कई आईएएस, आईपीएस, आरएएस अधिकारियों, किसानों और गैर सरकारी संगठनों से जुड़े लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है।
विज्ञापन
इस वर्ष के समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि प्रकल्प प्रमुख गोपाल आर्य सहित कई पद्मश्री सम्मानित हस्तियों और विदेशी राजदूतों को आमंत्रित किया गया है। जल प्रहरी निर्णायक मंडल के अध्यक्ष भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई हैं। इस सम्मान का उद्देश्य जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना और समाज में पानी बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।