मशहूर डांसर सपना चौधरी कई दिनों से राजनीतिक पारी को लेकर चर्चाओं में हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब वह सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले भी उनकी जिंदगी में कुछ ऐसे पल आए हैं जिन्हें वह दोबारा याद नहीं करना चाहेंगी। कुछ ऐसे पल हैं जो सपने में भी किसी को डरा दें...
जिंदगी के उन पलों को भूलकर भी नहीं दोहराना चाहतीं सपना चौधरी
जून 2017 में सोशल मीडिया पर ऐसी 4-5 तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें सपना चौधरी एक होटल के कमरे में बैठी हुईं हैं और उनके सामने पुलिस खड़ी है। कुछ तस्वीरों में पुलिस भी उनके साथ चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस ने उन्हें किसी मामले में पकड़ा है। उस समय ऐसी खबरें आई कि पुलिस रेड में सपना चौधरी को पकड़ा गया है लेकिन जल्द ही इन तस्वीरों का सच सबके सामने आ गया। जांच में पता चला है कि ये तस्वीरें हरियाणा में सपना चौधरी के एक शो की है। भले ही यह विवाद झूठ पर आधारित था लेकिन कोई भी इंसान इस तरह के विवाद से दूर ही रहना चाहेगा।
कहते हैं कि जो कोर्ट या अस्पताल के चक्कर मेें पड़ा वह कंगाल हो जाता है। यही वजह है कि इन दोनों चक्करों में कोई भी समझदार इंसान नहीं पड़ना चाहता। कुछ लोग इसमें गलती से भी फंस जाते हैं। ये बात सपना चौधरी के लिए भी कही जा सकती है। बिग बॉस के घर में सपना चौधरी कई बार विवादों में फंसी। दरअसल, सपना ने प्रियांक के कहने पर अर्शी खान के ‘गोआ पुणे’ स्कैंडल के बारे में कुछ बोल दिया जो अर्शी को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसे लेकर अर्शी के प्रचारक ने सपना पर एफआईआर भी दर्ज करवाई है। बिग बॉस के ही घर में सपना चौधरी की गुंडई देखने को मिली। जब वह अर्शी और आकाश पर भड़क गई। यही नहीं सपना ने अपनी चप्पल खोलकर उन पर अटैक भी कर दिया।
2 मार्च 2018 को रिलीज हुई फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ को लेकर विवाद हुआ। यह गाना सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। हरियाणवी गायक विकास कुमार ने सपना चौधरी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा। फिल्म डायरेक्टर आशु त्रिखा, अभिनेता जिम्मी शेरगिल, सिंगर सुनिधि चौहान, डांसर सपना चौधरी समेत 16 लोगों के नाम शामिल थे। मामला ‘हट जा ताऊ पाछे नै’ गाने के कॉपीराइट का था।