फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 महीने पहले से तय थी सपना चौधरी की कांग्रेस में एंट्री, भाजपा सांसद ने कहा था 'ठुमकेवाली'

Thu, 28 Mar 2019 11:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 Mar 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 sapna chaudhary entry in congress was fixed 9 months ago but game change
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से

सपना चौधरी ने जब से कांग्रेस में शामिल होने की बात को नकारकर भाजपा नेता मनोज तिवारी से मुलाकात की है तब से उनकी राजनीतिक पारी को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि सपना ने कांग्रेस में शामिल होने की बात को सिरे से नकार दिया है लेकिन आपको बता दें कि सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की पटकथा तो 9 महीने पहले ही लिखी जा चुकी थी और इसकी शुरुआत सपना ने ही की थी।

lok sabha elections 2019 sapna chaudhary entry in congress was fixed 9 months ago but game change
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से

मालूम हो कि जून 2018 में सपना चौधरी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलने उनके दिल्ली दफ्तर पहुंची थीं। उसी वक्त यह माना जा रहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपना चौधरी कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं। तब उन्होंने ये बात कही थी कि वह कांग्रेस के लिए काम करना चाहती हैं।

lok sabha elections 2019 sapna chaudhary entry in congress was fixed 9 months ago but game change
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से

10 जनपथ से निकलकर जब सपना ने पत्रकारों से बात की तो उनसे राजनीति में एंट्री के बारे में पूछा गया। इस बाबत जवाब देते हुए उन्होंने राजनीति में आने से जरूर इंकार कर दिया था पर कांग्रेस के लिए काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। न ही राजनीति में आने का कोई इरादा है। मैं कोई भी राजनीतिक पार्टी ज्वॉइन करने नहीं जा रही। मैं एक सिंगर डांसर हूं, लोगों का मनोरंजन करती हूं। लोग मुझे पसंद करते हैं और मैं अपने काम के साथ खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 sapna chaudhary entry in congress was fixed 9 months ago but game change
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से

सपना चौधरी ने साफ किया था कि वो सोनिया गांधी जी को पसंद करती हैं और चुनाव के समय उनकी पार्टी के लिए काम करना चाहती हैं। बात बस इतनी है। बेवजह लोगों ने इसे तूल दे रखा है, मैं सिर्फ काम करने की इच्छा के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने के लिए गई थी। अगर कभी राजनीति में आऊंगी तो सीधा बताकर आऊंगी। इस बार की तरह बीते साल भी जब सपना कांग्रेस दफ्तर गई थीं तो भाजपाईयों ने उन पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। यहां तक कि एक सांसद ने उन्हें 'ठुमकेवाली' तक कह दिया था। इस पर सपना ने कुछ ऐसा जवाब दिया था...

विज्ञापन
lok sabha elections 2019 sapna chaudhary entry in congress was fixed 9 months ago but game change
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से

गौरतलब है कि बीते साल जब सपना कांग्रेस दफ्तर गई थीं तो भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा था कि, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।' इस पर सपना चौधरी ने कहा था, 'जो सांसद ने कहा है, वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। मैं इसके साथ खुश हूं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अश्विनी चोपड़ा एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और वह उनसे माफी मांगने के लिए नहीं कहेंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed