बिहार के बाद सपना चौधरी के लाइव शो में एक बार फिर भीड़ बेकाबू हो गई। इसके साथ ही सपना के भाई ने कुछ ऐसा कर दिया कि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि करनाल में सीडब्ल्यूई फाइट के दौरान अपनी लाइव शो देने आई हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के भाई द्वारा हवाई फायर करने का मामला सामने आया है।
2 of 7
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने सपना चौधरी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसका रिवाल्वर जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। बता दें कि सीडब्ल्यूई फाइट के दौरान सपना चौधरी अपनी प्रस्तुति देने पहुंची थी। अपने कार्यक्रम के बाद जब वह जाने लगी तो भीड़ बेकाबू हो गई और सभी सपना चौधरी से मिलने के लिए उमड़ पड़े।
3 of 7
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसी दौरान सपना चौधरी के भाई ने भीड़ को हटाने के लिए हवाई फायर कर दिया और लोगों में अफरा तफरी मच गई। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सपना चौधरी के भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसका रिवाल्वर भी काबू कर लिया है। बताया जाता है कि पूछताछ के बाद सपना चौधरी के भाई को पुलिस ने छोड़ दिया। इस बारे में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है।
4 of 7
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
सपना चौधरी और राखी सावंत के ठुमकों ने लगाए सीडब्ल्यूई फाइट में चार चांदः करनाल सेक्टर-32-33 में हुई सीडब्ल्यूई फाइट में विदेशी रेसलरों ने एक दूसरे को जमकर धोया। वहीं दूसरी ओर सपना चौधरी व राखी सावंत के ठुमकों पर पूरा करनाल शहर झूम उठा। शाम छह बजे रात नौ बजे तक रेसलरों के बीच फाइट हुई। तीन घंटे चले इस प्रोग्राम में जहां फाइटों को सिलसिला चला तो वहीं बीच में शहरवासियों के मनोरंजन के लिए सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों पर डांस किया।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने जमकर मस्ती की और फाइट का आनंद लिया। 10 विदेशी पहलवानों के बीच रोएल रंबल मैच हुआ। इस मैैच में रेसलरों ने एक दूसरे को रिंग से बाहर फेंका, अंत में सुपर वीआईपी विजेता चुना गया। सिंगल रेसलिंग मैच में पांडेय व पृथ्वी के बीच हुआ। इस मैच में पृथ्वी सिंह ने पांडेय को हराकर जीत हासिल किया। टैग टीम मैच दो-दो रेसलरों की टीम के बीच हुआ जो जॉसन व हिटलर की टीम पारुल व वीईआईपी के बीच हुआ। इसमें पारुल व वीईआईपी ने जीत हासिल की।