फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: 44 घंटे तक उन्नाव की बिटिया लड़ी मौत से जंग, बचा न पाए जान तो रो पड़े डॉक्टर

Sat, 07 Dec 2019 08:56 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Dec 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Safdarjung doctors revealed cause of Unnao case victim death
unnao rape burning case - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी के लिए करीब 44 घंटे तक जूझी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी हालत देख डॉक्टरों की भी आंखें नम हो रही थीं। बर्न यूनिट के प्रमुख डॉ. शलभ और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया था। क्यों नब्बे फीसदी तक जलने से उसके शरीर से काफी तरल पदार्थ बह चुका था और बचना मुश्किल था। 
Safdarjung doctors revealed cause of Unnao case victim death
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : ANI
डॉक्टों ने बताया कि हमने पूरी कोशिश की। थोड़ी-बहुत बात करते-करते वह बेहोश हो रही थी। उसके महत्वपूर्ण अंग शाम तक काम कर रहे थे, लेकिन हालत लगातार गिर रही थी। पीड़िता को गुरुवार देर रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Safdarjung doctors revealed cause of Unnao case victim death
सफदरजंग अस्पताल लाई गई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता - फोटो : ANI
डॉक्टरों के अनुसार इस तरह की घटनाओं में शुरूआत के तीन दिन यानि 72 घंटे काफी मायने रखते हैं। अगर यह समय निकल जाए तो काफी हद तक उसे बचाया जा सकता है। लेकिन उन्नाव की इस बेटी ने 44 घंटे में ही दम तोड़ दिया। 24 घंटे में उसकी हालत ऐसी थी कि वह पूरी तरह से होश में नहीं थी। सांस नहीं ले पा रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Safdarjung doctors revealed cause of Unnao case victim death
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता सफदरजंग अस्पताल लाई गई - फोटो : अमर उजाला
उसका भाई उसके साथ गुरुवार को ही सफदरजंग अस्पताल पहुंच गया था। मां और बहन शुक्रवार को अस्पताल पहुंचीं। रात करीब 11.40 पर उन्हें दुखद खबर मिली। 
विज्ञापन
Safdarjung doctors revealed cause of Unnao case victim death
unnao rape burning case - फोटो : अमर उजाला
सफदरजंग अस्पताल में बर्न और प्लास्टिक विभाग के एचओडी डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वेंटीलेटर पर हरकत हुई और पीड़िता का ब्लड प्रेशर गिरने लगा। डॉक्टरों ने एक साथ दवाओं की डोज शुरू की, साथ ही उसके हाथ पैरों को मलना शुरू किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed