फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बटला हाउस में अफवाह ने ले ली एक शख्स की जान, भगदड़ मचने से चपेट में आ गया था हबीबुल्लाह

Tue, 03 Mar 2020 12:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rumor killed a man in Batla House
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे की आग ने कई की जान ले ली, तो ओखला स्थित बटला हाउस में रविवार रात अफवाह फैलने से मची भगदड़ में भागलपुर (बिहार) के 32 वर्षीय हबीबुल्लाह की मौत हो गई। रात 8 बजे हिंसा की अफवाह फैली थी। भगदड़ के बाद वह शहाब मस्जिद के पास बेसुध पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 



शुरुआती जांच में मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असल वजह सामने आएगी। वहीं सूत्रों की मानें तो मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, जिसकी जांच की बात कही जा रही है। 

हबीबुल्लाह की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का लगातार प्रयास कर रहे थे। हबीबुल्लाह पांच साल पहले दिल्ली आया था। वह ओखला में दर्जी का काम करता था। 

ओखला स्थित बटला हाउस इलाके में रविवार रात हिंसा की अफवाह फैल गई थी। अफवाह के चलते वहां भगदड़ का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि भगदड़ की चपेट में हबीबुल्लाह आ गया। वह भीड़ में औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा और उसे लोग कुचलते हुए आगे बढ़ गए। 
 

Rumor killed a man in Batla House
हिंसा प्रभावित इलाका - फोटो : Amar Ujala

ऐसे फैली थी अफवाह
अफवाह की शुरुआत राजौरी गार्डन से हुई, जहां पर सट्टा खेल रहे कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा और वहां पर पुलिस के आने से भगदड़ मची। आसपास अफवाह फैल गई कि फिर दंगा शुरू हो गया है। राजौरी गार्डन में अफवाह फैलते ही मार्केट में भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें डर के मारे बंद कर भागने लगे थे लेकिन रातभर पुलिस ने इलाके में गश्त की और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।

Rumor killed a man in Batla House
शाहीन बाग में भारी फोर्स तैनात - फोटो : ANI

शाहीन बाग में भी अफवाहों का दौर जारी, 18 के खिलाफ केस दर्ज 
शाहीन बाग में भी रविवार देर रात अफवाहों का दौर जारी रहा। यहां प्रदर्शनकारी एक-दूसरे का हालचाल लेने में व्यस्त रहे। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले धरनास्थल का रुख किया और पूरे हालात का जायजा लिया। हालांकि शांति की सूचना मिलने के बाद राहत की सांस ली। 

वहीं धारा-144 की चेतावनी वाले बैनर भी बैरीकेडिंग से हटा लिए। वहीं सोमवार दोपहर बाद से प्रदर्शनकारियों की संख्या भी बेहद कम रही। वहीं, मंच से लगातार शांति बनाए रखने की लोगों से अपील की जा रही थी। दूसरी तरफ पुलिस लगातार अफवाहों को न फैलाने की चेतावनी दे रही है। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumor killed a man in Batla House
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला

अफवाह से मची थी अफरातफरी, घर में हो गई चोरी
उत्तम नगर इलाके में रविवार देर शाम बदमाश एक घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह घटना उस समय हुई, जब हिंसा की अफवाह फैलने से अफरातफरी मची हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, रश्मि सोनी सपरिवार हस्तसाल रोड इलाके में रहती हैं। रविवार देर शाम वह अपने बच्चों को ट्यूशन के लिए हस्तसाल के डीडीए फ्लैट में लेकर गई हुई थीं। इसी दौरान हिंसा की अफवाह फैल गई और अफरातफरी मच गई। इस पर रश्मि ने अपने पड़ोसी को फोन पर घर की जांच करने के लिए कहा। पड़ोसी ने बताया कि सब कुछ सुरक्षित है, लेकिन कुछ देर बाद रश्मि जब घर पहुंची, तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। घर से एक टैबलेट, जेवरात और तीन हजार रुपये गायब थे।

विज्ञापन
Rumor killed a man in Batla House
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
कार्यवाहक पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर उड़ रहीं हिंसा की अफवाहों पर शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस आयुक्त ने अफवाहों पर ध्यान न देने और सांप्रद्रायिक सौहार्द बनाए रखने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। 

हिंसा की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार
पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार में सोशल मीडिया पर हिंसा की अफवाह फैलाने वाले अभिषेक शुक्ला को साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के सोशल मीडिया पर 10,000 से अधिक फॉलोवर हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed