Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transport: Delhi-Bihar bus service gets the green light; five buses depart

दिल्ली-बिहार बस सेवा को हरी झंडी: पांच गाड़ियां रवाना, निजी बसों की मनमानी और सीटों की मारामारी से राहत की आस

Sat, 28 Nov 2026 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2026 06:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट स्थित महाराणा प्रताप अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से दिल्ली-बिहार बस सेवा को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
Transport: Delhi-Bihar bus service gets the green light; five buses depart
दिल्ली से बिहार के लिए रवाना बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से बिहार जाने वाले लाखों लोगों का सफर अब आसान हो सकेगा। दिल्ली और बिहार के बीच 18 मार्गों पर अंतरराज्यीय बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में शुक्रवार को दोनों राज्यों की सरकारों के बीच परिवहन समझौता हुआ। इसके तहत बिहार के 13 शहरों से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी। इससे दिल्ली में रहने और काम करने वाले करीब 15 से 20 लाख बिहार और पूर्वांचल के लोगों को आवागमन का एक और विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट स्थित महाराणा प्रताप अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से दिल्ली-बिहार बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। प्रतीकात्मक रूप से पांच बसों को रवाना किया। इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत भी मौजूद रहे। पहले चरण में पांच बसें रवाना की गईं। ये बसें प्रतिदिन दोपहर दो बजे कश्मीरी गेट आईएसबीटी से बिहार के लिए चलेंगी।
विज्ञापन


समझौते के तहत 18 मार्गों पर बस संचालन के लिए कुल 216 परमिट निर्धारित किए गए हैं। इनमें दिल्ली और बिहार, दोनों राज्यों के लिए प्रत्येक मार्ग पर 12-12 परमिट का कोटा तय किया गया है। नियमित बस सेवा शुरू होने से आम दिनों में यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं, छठ, दीपावली और दशहरा जैसे त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी बसों के महंगे किराये से मिलेगी राहत
त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची होने के कारण बड़ी संख्या में लोग निजी बसों से सफर करने को मजबूर होते हैं। इस दौरान मांग बढ़ने के साथ निजी बसों का किराया भी बढ़ जाता है और सीटों के लिए मारामारी होती है। सरकारी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। हालांकि, फिलहाल आधिकारिक किराया तय नहीं हुआ है। दिल्ली से पटना तक का किराया करीब 1900 रुपये रहने की उम्मीद है।

पटना से पूर्णिया तक 13 शहरों से जुड़ेंगे मार्ग
इस बस सेवा के तहत अररिया, बिहारशरीफ, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना और पूर्णिया को दिल्ली से जोड़ा जाएगा। कुछ शहरों के लिए एक से अधिक मार्ग भी तय किए गए हैं। इनमें पटना के लिए चार, गया के लिए दो और मुजफ्फरपुर के लिए दो मार्ग शामिल हैं। इन बसों के रास्ते में उत्तर प्रदेश के भी कई प्रमुख शहर आएंगे। इनमें वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, आगरा और मथुरा शामिल हैं। इसके अलावा नोएडा और दिल्ली तक यात्रियों के पहुंचने की व्यवस्था की गई है।

149 बसें खरीदीं, पीपीपी मॉडल पर 150 और चलेंगी
बस सेवा के विस्तार के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 149 नई बसें खरीदी हैं। इनमें 75 नॉन एसी और 74 एसी बसें शामिल हैं। इसके अलावा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर 150 और बसों के संचालन की योजना है। इससे विभिन्न मार्गों पर बसों की उपलब्धता बढ़ाई जा सकेगी और यात्रियों की संख्या के अनुरूप सेवाओं का विस्तार संभव होगा।

सुविधाएं बेहतर होंगी
दिल्ली और बिहार में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। लाखों बिहारवासी दिल्ली की तरक्की में योगदान देते हैं। उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाना हम दोनों सरकारों की जिम्मेदारी है।
-रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली

इस व्यवस्था से दिल्ली में रहने और काम करने वाले बिहार और पूर्वांचल के करीब 15 से 20 लाख लोगों को फायदा होगा। त्योहारों पर घर जाने में होने वाली परेशानी कम होगी।

- डॉ. पंकज कुमार सिंह, परिवहन मंत्री, दिल्ली

अब पटना, गयाजी, दरभंगा, मधुबनी और भागलपुर समेत बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा। इससे लोगों को एक और विकल्प मिलेगा।
- दामोदर रावत, परिवहन मंत्री, बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed