फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दंगाईयों ने चुन-चुन कर फूंके मकान, तस्वीरों में बर्बाद झज्जर

Wed, 24 Feb 2016 10:55 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

दंगाईयों ने चुन-चुन कर फूंके मकान, तस्वीरों में बर्बाद झज्जर

Ruin Jhajjar: rioters selectively burnt houses and shop

बीते दिनों यहां जो कुछ हुआ कोई उसे आंदोलन नहीं कह सकता। आंदोलन ऐसा नहीं होता। कुछ मांगने वाले घर नहीं जलाते, दुकानें नहीं फूंकते और लूटपाट नहीं करते। यहां की छावनी कॉलोनी का एक चक्कर लगाने के बाद कोई भी बिना किसी से कुछ पूछे कह सकता है कि यहां जो हुआ वो दंगा था आंदोलन नहीं। (सभी फोटो: भव्य नरेश/अमर उजाला, झज्जर)

दंगाईयों ने चुन-चुन कर फूंके मकान, तस्वीरों में बर्बाद झज्जर

Ruin Jhajjar: rioters selectively burnt houses and shop

21 फरवरी की काली दोपहर
छावनी कॉलोनी...वो जला हुआ ट्रैक्टर

पूर्व पटवारी उदयपाल कहते हैं हमें जैसे ही पता चला भीड़ हमला करने वाली है, हमने रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर दी, पर तीन हजार की भीड़ के आगे हमारी क्या चलती, उन्होंने एक एक घर और दुकान को चुन चुनकर फूंक डाला, हां जाटों की दुकानें नहीं छेड़ी।

दंगाईयों ने चुन-चुन कर फूंके मकान, तस्वीरों में बर्बाद झज्जर

Ruin Jhajjar: rioters selectively burnt houses and shop

80 साल के वृद्ध श्रीचंद सैनी कहते हैं, मैं चल फिर नहीं सकता। दंगाइयों ने पूछा तुम सैनी हो? मैं चुप रहा। उनमें से एक ने कहा, छोड़ इसे बुड्ढा है। बस जान बच गई, पर ऐसी बरबादी नहीं देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंगाईयों ने चुन-चुन कर फूंके मकान, तस्वीरों में बर्बाद झज्जर

Ruin Jhajjar: rioters selectively burnt houses and shop

चिमन लाल खौफजदा हैं, चेहरा भावहीन सा हो गया है, कहते हैं, 100 नंबर, फायर ब्रिगेड सबको फोन लगाया पर कहीं से कोई मदद नहीं मिली। नहीं लगता आगे भी कुछ होगा।

विज्ञापन

दंगाईयों ने चुन-चुन कर फूंके मकान, तस्वीरों में बर्बाद झज्जर

Ruin Jhajjar: rioters selectively burnt houses and shop

अमित सैनी का घर और दफ्तर जल चुका है। कहते हैं मैं खाना खा रहा था, तभी लोगों ने दरवाजे तोड़ने शुरू कर दिए। छत पर भागकर गया, पत्नी और बच्चों को छत पर भेजा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed