फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: प्रेम-प्रसंग पर बवाल, डंडे-हॉकी व बेसबॉल के बैट और तलवार से हमला, सिर की हड्डियां तोड़ दी दर्दनाक मौत

Thu, 24 Sep 2020 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Sep 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over love affair Poles Hockey and baseball bat and sword attack in delhi see photos
murder in delhi - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर बवाल हुआ। दो गुटों में हुई मारपीट में बीच-बचाव कराने आए एक युवक की मौत हो गई। रोहिणी जिले के कंझावला स्थित सवादा इलाके में मंगलवार रात एक लड़की से प्रेम-प्रसंग को लेकर लड़कों के एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी शौकत (24) ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उसके सिर की हड्डियां तक तोड़ डाली। घायल शौकत व एक अन्य युवक को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया गया। इस बीच शौकत की मौत हो गई।

 
Ruckus over love affair Poles Hockey and baseball bat and sword attack in delhi see photos
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने डेढ़ घंटे से ज्यादा देर तक बलवा किया। पुलिस ने दंगा और हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी अंकित, विकास समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है। कुछ लोगों ने झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया।
 
Ruckus over love affair Poles Hockey and baseball bat and sword attack in delhi see photos
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, घायल युवक रिहान (18) ने बताया कि वह परिवार के साथ ओ-ब्लॉक, जेजे कालोनी सवादा में रहता है और ओपन स्कूल से 10वीं कर रहा है। घर के पास उसका दोस्त सैदर रहता है। वह इलाके में रहने वाली एक युवती से प्यार करता है। एम-ब्लॉक में रहने वाला अंकित भी उसी युवती को चाहता है। पता चलने पर अंकित कई बार अपने साथियों को लेकर सैदर को ढूंढने उसके मोहल्ले में गया। मंगलवार रात फिर अंकित अपने दोस्त आकाश, विकास, रोहन, अन्नू, हिमांशु, राहुल, चोली, सुनील आदि के साथ सैदर को ढूंढते हुए ओ-ब्लॉक उसके घर के पास पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ruckus over love affair Poles Hockey and baseball bat and sword attack in delhi see photos
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
सभी के हाथों में डंडे, हॉकी, बेसबॉल के बैट, तलवार थे। पास में रिहान खड़ा था। अंकित ने कहा कि यह सैदर का दोस्त है। इतना सुनते ही लड़कों ने रिहान पर हमला कर दिया। इस बीच जी-ब्लॉक में रहने वाला शौकत वहां पहुंचा और बीच-बचाव कराने लगा। उसने रिहान को छुड़ा लिया। इस बीच रिहान पड़ोसी अब्बास के मकान में घुस गया।
विज्ञापन
Ruckus over love affair Poles Hockey and baseball bat and sword attack in delhi see photos
दिल्ली में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
यह देख आरोपियों ने शौकत पर हमला कर दिया और कुछ लड़कों ने अब्बास के मकान पर पथराव कर दिया, परंतु रिहान बाहर नहीं निकला। इस दौरान लोग लगातार पुलिस को कॉल करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायल रिहान व शौकत को अस्पताल पहुंचाया, जहां शौकत को मृत घोषित कर दिया गया। रिहान के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed