फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के टॉप-10 गैंगस्टर में था नाम: 30 की उम्र में गुनाह की दुनिया में कुख्यात हो गया था गोगी, तीन बार हो चुका था कस्टडी से फरार

Fri, 24 Sep 2021 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Sep 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Rohini court shootout jitendra gogi murder know all about him became notorious criminal at 30 age top 10 gangster of delhi
जितेंद्र गोगी की फाइल फोटो और मृत पड़ा गोगी - फोटो : अमर उजाला

छोटा शिव मंदिर, नवल पार्क गांव अलीपुर, दिल्ली निवासी जितेन्द्र मान उर्फ गोगी इतना शातिर था कि वह 30 वर्ष की उम्र में ही अपराध की दुनिया में कुख्यात हो गया था। ताबड़तोड़ गैंगवार को अंजाम देने व दिलवाने वाला जितेंद्र गोगी खुद गैंगवार में मारा गया। उसकी टिल्लू ताजपुरिया से गैंगवार चल रही थी। गोगी और टिल्लू गैंग के बीच अबतक कई बार गैंगवार हो चुका है जिसमें 12 से ज्यादा अपराधी मारे जा चुके हैं। अब इसी गैंगवार की भेंट खुद गोगी भी चढ़ गया। जितेन्द्र गोगी पुलिस की कस्टडी से कई बार फरार हो चुका है। आगे पढ़ें जितेंद्र गोगी कैसे बना दिल्ली का टॉप टेन गैंगस्टर और कैसे जेल में रहकर भी वो बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे पाने में सफल हो रहा था...

Rohini court shootout jitendra gogi murder know all about him became notorious criminal at 30 age top 10 gangster of delhi
jitendra gogi murder - फोटो : अमर उजाला

जितेंद्र गोगी तीन बार पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। गिरफ्तारी से पहले वह दिल्ली-हरियाणा पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द था। दिल्ली के अलीपुर का रहने वाला गोगी 30 जुलाई 2016 की सुबह बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। तब हरियाणा रोडवेज की बस से नरवाना कोर्ट में पेशी पर ले जाते वक्त बहादुरगढ़ में दो कारों में सवार 10 बदमाशों ने बस को ओवरटेक कर रुकवा लिया था।


 

Rohini court shootout jitendra gogi murder know all about him became notorious criminal at 30 age top 10 gangster of delhi
गोली चलनी शुरू हुई तो कोर्ट रूम के बाहर भागने दौड़ने लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

पहले से ही बस में बैठे कुछ बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक दी और फायर करते हुए गोगी को छुड़ाकर ले गए थे। गोगी व उसके साथी पुलिसवालों के असलहा भी लूट ले गए थे। इसके बाद गोगी अपने गुर्गों के साथ दिल्ली और हरियाणा में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohini court shootout jitendra gogi murder know all about him became notorious criminal at 30 age top 10 gangster of delhi
harshita dahiya - फोटो : facebook

सिंगर की हत्या में नाम सामने आया था-
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की पानीपत में अक्टूबर 2017 में हत्या हुई। हर्षिता के जीजा दिनेश कराला ने गोगी को सुपारी दी थी। नवंबर 2017 में ताजपुर निवासी टीचर दीपक बालियान का स्वरूप नगर में मर्डर हुआ। जनवरी 2018 में अलीपुर के रवि भारद्वाज को 25 गोलियां मार छलनी कर दिया। जून 2018 में बुराड़ी में टिल्लू गैंग से हुई गैंगवॉर में 4 लोग मारे गए और 5 जख्मी हुए। नरेला में अक्टूबर 2019 में आम आदमी पार्टी के नेता वीरेंद्र मान उर्फ कालू को 26 गोलियां मार मौत के घाट उतार दिया। इस साल 19 फरवरी को रोहिणी के कंझावला में आंचल उर्फ पवन की 50 राउंड फायरिंग कर हत्या की।

विज्ञापन
Rohini court shootout jitendra gogi murder know all about him became notorious criminal at 30 age top 10 gangster of delhi
jitendra gogi murder - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में जेल से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी-
मोस्ट वांटेड की सूची में टॉप पर रह चुका गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी (30) तिहाड़ जेल से दुबई के कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की वजह से भी सुर्खियों में था। दुबई का कारोबारी लॉकडाउन में जब रोहिणी स्थित अपने घर पर आया तो उसने रंगदारी मांगी गई थी। बदमाशों ने फायरिंग कर जितेन्द्र गोली के नाम पर रंगदारी मांगी थी।  वह जेल से ही रंगदारी, फिरौती के लिए अगवा करने और सुपारी लेकर मर्डर करने का काला कारोबार जारी रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed