{"_id":"5e199a878ebc3e879f4a9f70","slug":"republic-day-parade-practice-on-rajpath-see-images-chief-guest-bolsonaro","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जमाने वाली ठंड और कोहरे के बीच चल रही गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाने वाली ठंड और कोहरे के बीच चल रही गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 11 Jan 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास करते वायु सेना के जवान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
26 जनवरी 2020 को भारत में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तारीख नजदीक आने के साथ ही इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से हो रही हैं। एक तरफ झांकियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी राज्य अपनी-अपनी तैयारियां कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर परेड में शामिल होने वाले कैडेट्स ने भी कमर कस ली है। शनिवार को इनके अभ्यास परेड और तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल पहुंचे।
2 of 5
गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास में पहुंचे केजरीवाल
- फोटो : पीटीआई
राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद देशभर से राजपथ पर परेड के लिए चयनित होकर आए कैडेट्स कड़ी मेहनत में लगे हुए हैं। गणतंत्र दिवस के करीब एक महीने पहले से चयनित कैडेटों को दिल्ली कैंप में प्रैक्टिस के लिए बुलाया जाता है। यहां आने के बाद भी कैडेटों को एक राउंड की चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
3 of 5
गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास करते वायु सेना के जवान
- फोटो : पीटीआई
इसके बाद चयनित कैडेट लगातार एक महीने तक परेड का अभ्यास करते हैं। उन्हें यूनिफॉर्म के साथ पूरी योजना के अनुसार परेड कराया जाता है। दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच भी यह कैडेट अभ्यास करते हैं। इसके बाद गणतंत्र दिवस के एक या दो दिन पहले सभी को निर्धारित रूट से राजपथ पर अभ्यास परेड कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास करते सीआरपीफ के जवान
- फोटो : पीटीआई
मालूम हो कि रक्षा मंत्रालय ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले राज्यों की झांकियों का चुनाव कर लिया है। इसमें मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हैं। चुनी हुई झांकियां राजपथ पर दिखाई देंगी। इस बार देशावासियों को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की झांकी देखने को नहीं मिलेगी। दरअसल, केंद्र सरकार ने इन दोनों राज्यों की झांकियों के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास करते वायुसेना के जवान
- फोटो : पीटीआई
इस बार गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेअर बोल्सोनारो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। पीएम मोदी ने बोल्सोनारो को ब्राजील में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान आमंत्रित किया था। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि का पद प्रोटोकॉल के अनुसार भारत का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।