{"_id":"56f1000d4f1c1be93ef14d28","slug":"reality-of-cops-viral-video-came-out-delhi-constable-claims-for-defam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महीनों बाद सामने आई पुलिसवाले के वायरल वीडियो की सच्चाई, ठोका मानहानि का दावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों बाद सामने आई पुलिसवाले के वायरल वीडियो की सच्चाई, ठोका मानहानि का दावा
Tue, 22 Mar 2016 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसवाले के वायरल वीडियो की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान यूट्यूब पर वायरल हुए एक वीडियो की वजह से विवाद में आए दिल्ली पुलिस के जवान के बारे में हुए खुलासे ने सबको चौंका दिया है। पिछले साल अगस्त महीने में यूट्यूब पर वायरल हुए इस वीडियो में दिखाया गया कि सलीम नाम का एक पुलिसकर्मी मेट्रो कोच में ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है। वीडियो में बताया गया कि नशे में धुत पुलसिवाला खुद को संभाल नहीं पा रहा है और कुछ देर बाद वो कोच में ही लड़खड़ा कर गिर जाता है। कुछ लोग उठने में उसकी मदद करते हुए भी इस वीडियो में दिखाई देते हैं।
2 of 5
वायरल वीडियो
वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सलीम को सस्पेंड कर दिया और उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई। जांच दल को सलीम ने बताया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसकी वजह से उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो चुका है। इसका इलाज भी चल रहा है। इसी वजह से उन्हें पुलिस में फील्ड की ड्यूटी से हटा कर डेस्क के काम पर लगा दिया गया।
3 of 5
वायरल वीडियो
सलीम ने बताया कि 19 अगस्त की शाम उन्हें कमजोरी महसूस हुई। इसके बावजूद उन्होंने 09:30 बजे रात तक ड्यूटी की। इसके बाद वो मेट्रो से अपने घर जा रहे थे। मेट्रो में ही उन्हें स्ट्रोक आ गया और उनके आंख के सामने अंधेरा छा गया। इस दौरान वो लड़खड़ाने लगे और लोगों ने समझा कि वो नशे में हैं और उनका वीडियो बना कर यूट्यूब पर डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यूट्यूब पर वायरल वीडियो
इंटरनेट पर आते ही ये वीडियो वायरल हो गया और यूट्यूब पर इसे रोजाना 2 लाख से ज्यादा हिट मिले। जबकि विभागीय जांच में सलीम का दावा सही पाया गया और विभाग ने उन्हें फिर से बहाल कर दिया। लेकिन इंटरनेट पर अपनी बदनामी से आहत सलीम ने मानहानि का दावा ठोका है।
विज्ञापन
5 of 5
वायरल वीडियो
सुप्रीम कोर्ट में मानहानि का केस करते हुए सलीम ने मांग की है कि दिल्ली सरकार, पुलिस कमीश्ननर, डीएमआरसी और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया उनके खोए हुए सम्मान को वापस दिलाए। सलीम चाहते हैं कि सोशल मीडिया के ऐसे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।