फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   KTCA Juniors win

Delhi NCR News: अथर्व की शानदार पारी से केटीसीए जूनियर्स की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। हेलीपैड क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए आरपीएस अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में केटीसीए जूनियर्स ने एमएस क्रिकेट अकादमी को 69 रन से हरा दिया। केटीसीए की जीत के नायक अथर्व वर्मा रहे, जिन्होंने 95 गेंदों पर नाबाद 133 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अथर्व की पारी में 21 चौके और दो छक्के शामिल रहे। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केटीसीए जूनियर्स की टीम ने 28.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए। अथर्व ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पार्थ चौहान ने 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन का योगदान दिया। एमएस क्रिकेट अकादमी की ओर से सूरज कुमार ने तीन विकेट लेकर प्रभावी गेंदबाजी की, जबकि गर्वित राणा ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएस क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन ही बना सकी। गर्वित राणा ने 57 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 73 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की। जसकरण ने 84 गेंदों पर 24 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से दूर रह गई। केटीसीए जूनियर्स की ओर से संस्कार शिवा ने 30 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि आर्यन ने सात रन देकर एक विकेट हासिल किया। आर्यन ने एक ओवर मेडन भी फेंका। अथर्व की शतकीय पारी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत केटीसीए जूनियर्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed