फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A deadly journey on signal-free roads

Delhi NCR News: सिग्नल-फ्री सड़कों पर मौत का सफर, दूसरों की जान पर भारी पड़ रही लापरवाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
-स्वामी दयानंद मार्ग से विकास मार्ग तक यू-टर्न से बचने की जल्दबाजी, कई जगहों पर हो रही नियमों की अनदेखी
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली। सड़क पर चंद सेकंड बचाने की जल्दबाजी किसी की जिंदगी पर भी भारी पड़ सकती है। पूर्वी दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने के लिए मार्ग सिग्नल फ्री किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ वाहन चालक निर्धारित रास्ते से यू-टर्न लेने के बजाय रॉन्ग साइड चलना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कुछ दूरी बचाने की यह कोशिश सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए खतरा बन रही है। सामने से सही दिशा में आ रहे वाहन चालकों को अचानक गलत दिशा से आ रहे वाहनों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरा-सी चूक भी गंभीर हादसे की वजह बन सकती है। स्वामी दयानंद मार्ग पर बिहारी कॉलोनी से कड़कड़ी मोड़ के बीच और विकास मार्ग पर कड़कड़ी मोड़ से आईटीओ की ओर जाने वाले कुछ हिस्सों में यह समस्या सड़क सुरक्षा के लिहाज से चिंता बढ़ाती है। इन मार्गों को सिग्नल फ्री बनाने का काम जारी है, जिसका उद्देश्य यातायात को निर्बाध करना और लोगों का समय बचाना है, लेकिन यू-टर्न से बचने के लिए गलत दिशा चुनना इस व्यवस्था के मकसद पर सवाल खड़े करता है। पूर्वी दिल्ली के अन्य मार्ग जैसे अप्सरा रोड, जीटी रोड, ब्रह्मपुरी रोड, दुर्गापुरी रोड और लोनी रोड पर भी रॉन्ग साइड ड्राइविंग की स्थिति ऐसी ही है। जहां चंद सेकंड बचाने की जल्दबाजी की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed