केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती देने वाले भाजपा सांसद महेश गिरी का अनशन तुड़वा दिया है। महेश गिरी ने राजनाथ सिंह की अपील पर केजरीवाल को आगाह करते हुए फिलहाल अनशन समाप्त कर दिया है।
राजनाथ ने तुड़वाया महेश गिरी का अनशन, खुली बहस के लिए नहीं पहुंचे केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री ने जूस पिलाकर महेश गिरी का अनशन समाप्त करवाया। बता दें कि एनडीएमसी अधिकारी एमएम खान हत्याकांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए आरोपों के चलते महेश गिरी ने उन्हें खुली बहस के लिए चुनौती दी थी और उनके घर के बाहर अनशन पर बैठ गए थे।
मुख्यमंत्री के नहीं आने पर महेश गिरी ने रविवार शाम को उनके निवास पर धरना देकर अन्न व जल त्याग दिया। उनका कहना था कि केजरीवाल आरोप साबित करें या फिर माफी मांगकर त्यागपत्र दें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे धरने पर ही बैठे रहेंगे और अपने ऊपर लगे कलंक को खत्म कर ही यहां से उठेंगे।
धरना देने के पहले गिरी ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए केजरीवाल को आमंत्रित किया था। एक घंटे इंतजार के बाद जब केजरीवाल वहां नहीं पहुंचे तो गिरी रविवार शाम पांच बजे अपने समर्थकों के साथ उनके निवास पहुंच गए और समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए थे।
लेकिन अब केंद्रीय मंत्री के अनुरोध पर महेश गिरी ने अनशन तोड़ा है। महेश गिरी ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को चुनौती दी लेकिन वह तीन दिन के बाद भी नहीं आए।