फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में झमाझम बारिश

Sat, 07 Sep 2019 04:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Sep 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Rain lashes in many parts of delhi ncr weather changes relief from scorching heat
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश से आज मौसम का मिजाज बदल गया है। एक ओर जहां ठंडी हवाओं से गर्मी से निजात मिली है, वहीं उमस भी कम हो गई है। आगे तस्वीरों में देखिए दिल्ली-एनसीआर की बारिश और पढ़िए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम...
Rain lashes in many parts of delhi ncr weather changes relief from scorching heat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सितंबर में अच्छी बारिश के आसार
मौसम का अनुमान लगाने के लिए वैसे तो साइंस ने काफी तरक्की कर ली है, फिर भी इसे समझना आसान नहीं है। इस साल दिल्ली, एनसीआर सहित नोएडा का मौसम कई बदलाव के दौर से गुजरा है। एनसीआर में खंड वर्षा का असर अधिक रहा, जिससे पर्यावरण प्रभावित हुआ। 
Rain lashes in many parts of delhi ncr weather changes relief from scorching heat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मौसम वेबसाइट स्काइमेट के अनुसार इस वर्ष जून में सामान्य से कम, वहीं जुलाई और अगस्त में सामान्य बारिश हुई है। सितंबर में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं। खंड वर्षा के चलते नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में वर्षा का अनुपात अलग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain lashes in many parts of delhi ncr weather changes relief from scorching heat
फाइल फोटो - फोटो : ani
एक ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर कहीं बारिश तो कहीं धूप भी नजर आई। आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा के आसार हैं, जिससे बारिश की कमी से होने वाली समस्याओं में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Rain lashes in many parts of delhi ncr weather changes relief from scorching heat
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

सितंबर की शुरुआत में राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में एक कम दबाव वाला क्षेत्र विकसित हुआ है, जो मानसून को प्रभावित कर रहा है। कुछ अन्य स्थानों पर भी मौसमीय बदलाव हो रहे हैं, जिनसे दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र भी प्रभावित होगा। सितंबर के दूसरे हफ्ते में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed