फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब ठंडे पड़ जाएंगे गर्मी के तेवर: सावधान... दिल्ली में अगले चार दिन होगी बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

Thu, 19 Jun 2025 07:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 07:35 PM IST
सार

गुरुवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। ऐसे में लोग गर्मी से हलकान दिखे।

विज्ञापन
rain in Delhi till June 23 Meteorological Department issued yellow alert
दिल्ली में चार दिन बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI

राजधानी में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में 23 जून तक लगातार झमाझम बारिश होगी। इसके कोई मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों में बारिश के साथ ही आंधी चलने की भी संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, यहां मॉनसून की एंट्री 22-23 जून तक हो सकती है। वहीं, कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत तो जरूर मिली है, लेकिन उमस बरकरार है।

rain in Delhi till June 23 Meteorological Department issued yellow alert
दिल्ली में चार दिन बारिश के आसार - फोटो : ANI

गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में 24 जून को भी मौसम खराब रह सकता है। दोनों ही दिन तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। हालांकि, इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दोनों ही दिन हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे देखी जाएगी। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 

rain in Delhi till June 23 Meteorological Department issued yellow alert
दिल्ली में बारिश - फोटो : एएनआई

30-40 किमी प्रति घंटा से चलेगी हवा
वहीं, शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बहुत हल्की से हल्की बारिश गरज के साथ होगी। साथ ही, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो शाम व रात के समय गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच जाएगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
rain in Delhi till June 23 Meteorological Department issued yellow alert
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : ANI

गुरुवार को रहा हाल बेहाल
इधर, गुरुवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। ऐसे में लोग गर्मी से हलकान दिखे। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम के साथ 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.3 कम के साथ 27.2 डिग्री दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 54 फीसदी रहा।

विज्ञापन
rain in Delhi till June 23 Meteorological Department issued yellow alert
गर्मी ने लोगों को किया बेहाल। - फोटो : संवाद।

लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 34.8, आया नगर में 35. 5 और पालम में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 27. 0, पालम में 26.2 और लोधी रोड में 25.6 डिग्री दर्ज हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed