प्री-मानसूनी बारिश से दिल्ली भीग गई है। झमाझम बारिश ने ना केवल चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है बल्कि मौसम को भी सुहावना बना दिया है। मंगलवार दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में घना अंधेरा छाया और करीब तीन बजे के बाद झमाझम बारिश होने लगी। रुक-रुक कर यह बारिश देर शाम तक जारी रही। दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक 10.4 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पालम इलाके में सर्वाधिक 37.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। आयानगर में 22.8 मिमी बारिश हुई।
मौसम हुआ कूल-कूल: प्री मानसूनी बारिश से भीगी दिल्ली, आज के लिए यलो अलर्ट जारी, जानें कब तक दस्तक देगा मानसून
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 18 Jun 2025 04:32 AM IST
सार
मौसम विभाग ने 17 व 18 जून के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन मंगलवार को यह अलर्ट रेड अलर्ट में बदल गया। इस कारण से कई इलाकों में तेज बारिश व ओले गिरे। विभाग ने 18 जून के लिए भी बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन