फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी, शताब्दी और दूरंतो ट्रेन में खानपान होगा महंगा, बढ़ेगा किराया

Sat, 16 Nov 2019 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 16 Nov 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Railway board increase food rate in rajdhani shatabdi duranto express trains fare will also rise
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

राजधानी, शताब्दी और दूरंतो ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अगर खाने का विकल्प चुनते हैं तो तीन से नौ फीसदी ज्यादा किराया चुकाना होगा। रेलवे बोर्ड ने तीनों ट्रेनों में खानपान का दाम बढ़ाने का फैसला किया है, जो अगले साल 29 मार्च से लागू होगा। ट्रेनों में क्षेत्रीय जायके वाला नाश्ता भी परोसा जाएगा, इसकी कीमत 50 रुपये होगी।

Railway board increase food rate in rajdhani shatabdi duranto express trains fare will also rise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड के मुताबिक, कैटरिंग सेवा की गुणवत्ता सुधारने के मद्देनजर आईआरसीटीसी के आग्रह और बोर्ड की ओर से गठित मेन्यू एंड टैरिफ कमेटी की सिफारिशों के बाद दाम बढ़ाने का फैसला किया गया है। ट्रेनों में पिछली बार 2013 में कीमतों में इजाफा किया गया था। रेलवे ने कहा कि कीमतों में इजाफा भोजन में ज्यादा विविधता देने और स्वच्छता तथा गुणवत्ता सुधार के लिए है।

Railway board increase food rate in rajdhani shatabdi duranto express trains fare will also rise

फर्स्ट क्लास एसी व एग्जीक्यूटिव क्लास

खानपान        प्रस्तावित दर   मौजूदा दर      बढ़ोतरी 

चाय              35 रुपये        15 रुपये        20 रुपये
नाश्ता            140 रुपये       90 रुपये        50 रुपये
लंच व डिनर     245 रुपये      140 रुपये      105 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Railway board increase food rate in rajdhani shatabdi duranto express trains fare will also rise
- फोटो : अमर उजाला

सेकेंड क्लास एसी, थर्ड क्लास एसी और चेयर कार

खानपान        प्रस्तावित दर      मौजूदा दर      बढ़ोतरी 
चाय              20 रुपये        10 रुपये        10 रुपये
नाश्ता            105 रुपये       70 रुपये        35 रुपये
लंच व डिनर    185 रुपये      120 रुपये       65 रुपये
शाम की चाय    90 रुपये          45 रुपये       45 रुपये

विज्ञापन
Railway board increase food rate in rajdhani shatabdi duranto express trains fare will also rise
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

स्लीपर क्लास (दूरंतो)

खानपान        प्रस्तावित दर      मौजूदा दर      बढ़ोतरी 
चाय              15 रुपये        10 रुपये        5 रुपये
नाश्ता             65 रुपये       40 रुपये        25 रुपये
लंच व डिनर    120 रुपये      75 रुपये       45 रुपये
शाम की चाय    50 रुपये        20 रुपये       30 रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed