फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MTV के 'रोडीज एक्सट्रीम' में होंगे रफ्तार गैंग लीडर, जानें किस हद तक होगा ये शो 'एक्सट्रीम'

Wed, 13 Dec 2017 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 13 Dec 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
raftaar to be one of the gang leader in mtv roadies xtreme
roadies - फोटो : राजन राय

देश के युवाओं के बीच लोकप्रिय रियेलिटी शो में से एक है एमटीवी रोडीज। नोएडा के एक्सपो सेंटर में ऑडिशन के दौरान यह पता चला की युवाओं में इस शो के लिए कितना जुनून है। इस सीजन के 'एक्सट्रीम' ऑडिशन के लिए सभी बहुत उत्सुक दिखे।

raftaar to be one of the gang leader in mtv roadies xtreme
roadies - फोटो : राजन राय

मंगलवार को रोडीज के 15वें सीजन के लिए ऑडिशन के पहले दिन युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि गैंग लीडर में अब दिल्ली के मशहूर सिंगर रफ्तार भी शामिल होंगे। रफ्तार के अलावा बॉलिवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, रोडीज समेत कई रिएलिटी शो के विनर रह चुके प्रिंस नरूला और एमटीवी वीजे निखिल चिनप्पा गैंग लीडर रहेंगे।

raftaar to be one of the gang leader in mtv roadies xtreme
roadies - फोटो : राजन राय

नोएडा में ऑडिशन की शुरुआत से पूर्व रोडीज के पहले सीजन के विजेता रणविजय सिंह ने बताया कि इस बार का सीजन 'एक्सट्रीम' है क्योंकि इस सीजन टास्क समेत हर चीज एक्सट्रीम होने वाली है। कंटेस्टेंस के साथ-साथ गैंग लीडर्स को भी इस 'एक्सट्रीम' से गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
raftaar to be one of the gang leader in mtv roadies xtreme
roadies - फोटो : राजन राय

उन्होंने आगे कहा कि इस बार रणविजय भले ही गैंग लीडर न हो लेकिन वह इस बात का ख्याल रखेंगे कि कोई भी लीडर या मेंबर लक्जिरी का इस्तेमाल न कर सके। यह सीजन गैंग मेंबर के लिए भी चुनौतियों से भरा होगा।

विज्ञापन
raftaar to be one of the gang leader in mtv roadies xtreme
roadies - फोटो : राजन राय

रणविजय ने यह भी बताया कि इस सीजन में भाग लेने वाला कोई भी प्रतिभागी और गैंग लीडर किसी होटल में नहीं रुकेगा और न ही उनको पका पकाया खाना मिलने वाला है। ऐसे में रणविजय का काम गैंग लीडर्स को गाइड करना और उनपर नजर रखने का होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed