फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधे मां ने खोला थाने में SHO की कुर्सी पर बैठने का राज, बताया क्यों पहुंची थी वहां

Sat, 07 Oct 2017 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Oct 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
radhe maa comes forward and gave clarification for sitting on SHO chair in delhi police station
राधे मां

दिल्ली के विवेक विहार पुलिस स्टेशन में एसएचओ की कुर्सी पर बैठकर पुलिसवालों को आशीर्वाद देने का आरोप झेल रही राधे मां ने अपने पुलिस स्टेशन पहुंचने के कारण का खुलासा किया है।

radhe maa comes forward and gave clarification for sitting on SHO chair in delhi police station
राधे मां - फोटो : ANI

राधे मां ने अपने खुलासे में कहा है कि वह थाने में किसी काम से आई थीं और गलती से एसएचओ की कुर्सी पर बैठ गईं। उनका कहना है कि इसके बाद एसएचओ ने उनसे हाथ जोड़कर कुर्सी से उठने की विनती भी की थी।

radhe maa comes forward and gave clarification for sitting on SHO chair in delhi police station
radhe ma - फोटो : ani

बता दें कि 28 सितंबर को राधे मां की विवेक विहार पुलिस स्टेशन के एसएचओ की कुर्सी पर बैठी तस्वीर वायरल होने पर एसएचओ संजय शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। इसी मामले पर आज राधे मां ने अपनी चुप्पी तोड़ी और एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया और पूरी बात बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
radhe maa comes forward and gave clarification for sitting on SHO chair in delhi police station
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’

पूरा वाकया बताते हुए राधे मां ने कहा वह इन सब से काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि, वह रामलीला देख रही थीं और उन्हें टॉयलेट जाना था। किसी ने सलाह दिया कि बग़ल में पुलिस स्टेशन है और वो वहां चली गईं। टॉयलेट से निकली तो उन्हें सामने कुर्सी दिखी और वह बैठ गयीं। तभी एसएचओ आए और हाथ जोड़कर बोले कि मां, इस कुर्सी से उठ जाओ और वह उठ गईं।

विज्ञापन
radhe maa comes forward and gave clarification for sitting on SHO chair in delhi police station
राधे मां

राधे मां का दावा तो ये भी है कि एसएचओ उन्हें जानता तक नहीं था और ना उनकी पुलिस की साख खराब करने की कोई मंशा थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed