{"_id":"5e16ad938ebc3e87b402f757","slug":"protests-continue-against-caa-and-nrc-in-jamia-and-shaheen-bagh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून : ठिठुरा देने वाली सर्दी और बारिश में भी विरोध जारी, गूंजे आवाज दो हम एक हैं के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून : ठिठुरा देने वाली सर्दी और बारिश में भी विरोध जारी, गूंजे आवाज दो हम एक हैं के नारे
Thu, 09 Jan 2020 10:05 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी के विरोध में कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठिठुरा देने वाली सर्दी और बारिश में छतरी लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों व लोगों के समर्थन में डीएमके सांसद सांसद एमके कनिमोझी जामिया पहुंची। दूसरी ओर मुस्लिम धर्मगुरु खुलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने भी गेट नंबर-7 पर पहुंचकर छात्रों व लोगों का हौसला बढ़ाया। बुधवार को कई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों के अलावा समाजसेवी कविता कृष्णन भी वहां पहुंची। इन लोगों ने एक सुर में कहा कि जब तक सरकार सीएए और एनआरसी को वापस नहीं लेती, तब तक पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
shaheen bagh caa protest
- फोटो : अमर उजाला
डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि सरकार हमें डंडों और गोली से डराना चाहती है। वह चाहती है कि हम खामोश हो जाएं लेकिन किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। हम अपने जायज सवालों का जवाब सरकार से लेकर रहेंगे। कनिमोझी ने कहा कि जामिया के छात्र हमारे नेता हैं। मौलाना खुलीलुर्रहमान ने कहा कि जनता ने भाजपा को सत्ता दी है, अब वह ही इसे उखाड़ फेंकेगी।
सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना ने कहा कि यह आंदोलन ऐसा परिवर्तन लाएगा जिससे देश बरसों तक प्रेरणा लेता रहेगा। कविता कृष्णन ने कहा कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ एकसाथ देश के इतने लोग खड़े हो जायेंगे, यह सरकार ने कभी सोचा भी नहीं होगा। यही हमारी जीत है। सरकार को यह तय करने का कोई अधिकारी नही है कि कौन देश का नागरिक है और कौन देश का नागरिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shaheen bagh caa protest
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन में डीयू के प्रोफेसर रतनलाल, प्रो. साइमा सईद, प्रो. मनीषा सेठी, माजिद जमील, नसीम अहमद व जामिया के कई शिक्षकों के अलावा एएमयू के छात्रनेता हमजा नौमान व अन्य शिक्षक शामिल हुए। दूसरी ओर शाहीन बाग में बुधवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। यहां रातभर लोग सड़कों पर रहते हैं। दिन में थोड़ी भीड़ कम होती है, लेकिन शाम होने पर भीड़ बढ़ जाती है। पिछले 15 दिसंबर से नोएडा-सरिता विहार रोड बंद है, लोग यहां टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रेस क्लब में बुधवार को ऑल इंडिया इमाम काउंसिल की ओर से सीएए और एनआरसी के विरोध में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मांग की गई कि संविधान, देश और जन विरोधी कानून सीएए को सरकार तुरंत वापस ले। जाफर फैजी ने बताया कि भारत की जनता सीएए, एनआरसी और एनपीआर को रद्द करती है। आज पहले मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। बाद में दूसरे धर्मों के लोगों को निशाना बनाया जाएगा। सभी धर्मों को इनका विरोध करना चाहिए। इमाम काउंसिल की ओर से कहा गया कि सीएए और एनआरसी का आखिरी दम तक विरोध किया जाएगा।