फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंदोलनरत किसानों को मिलता है जरूरत का सारा सामान मुफ्त, यूनाइटेड सिख संस्था ने बॉर्डर पर खोला किसान मॉल

Fri, 01 Jan 2021 08:42 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 01 Jan 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
protesting farmers get all the goods they need, United Sikh organization opened Kisan Mall on the border
यूनाइटेड सिख संस्था ने गाजीपुर बॉर्डर पर खोला किसान मॉल - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में शीत लहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच किसानों का आंदोलन जारी है। अन्नदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए यूनाइटेड सिख संस्था ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसान मॉल शुरू किया है। यहां किसानों को जरूरत का सारा सामान मुफ्त दिया जा रहा है।

protesting farmers get all the goods they need, United Sikh organization opened Kisan Mall on the border
यूनाइटेड सिख संस्था ने गाजीपुर बॉर्डर पर खोला किसान मॉल - फोटो : अमर उजाला

संस्था के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि उनकी संस्था 'मानस की जात सबकी एक पहचान' के सिद्धांत पर चलती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इस आंदोलन ही नहीं, देश में कहीं भी किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के लोगों पर आपदा आती है तो यह संस्था मदद के लिए पहुंचती है। परविंदर ने कहा कि कड़ाके की ठंड में किसानों को कोई समस्या न हो इसके लिए उन्हें साबुन से लेकर कंबल तक सभी सामान निशुल्क दिया जा रहा है।

protesting farmers get all the goods they need, United Sikh organization opened Kisan Mall on the border
यूनाइटेड सिख संस्था ने गाजीपुर बॉर्डर पर खोला किसान मॉल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि यहां सभी किसानों को एक फॉर्म दिया जा रहा है। इसमें अलग-अलग सामानों के नाम लिखे हैं। किसान को जिस भी चीज की जरूरत है, वह उसके आगे टिक लगाकर मॉल से ले सकता है। किसान अपनी जरूरत का सामान जैसे गर्म सूट, बूट, कंबल और अन्य सामान ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
protesting farmers get all the goods they need, United Sikh organization opened Kisan Mall on the border
कृषि कानूनों का विरोध करते किसान - फोटो : amar ujala

परविंदर सिंह ने बताया कि उनके वॉलंटियर ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भी जाकर सामान पहुंचा रहे है। सभी ट्रालियों पर फॉर्म, टोकन और मोबाइल नंबर दे दिए गए  हैं। इसके साथ ही कई शिविरों के बाहर अग्निशमन यंत्र भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
protesting farmers get all the goods they need, United Sikh organization opened Kisan Mall on the border
प्रदर्शन करते किसान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देसी गीजर और वाशिंग मशीन भी किसान मॉल में
बॉर्डर पर यूनाइटेड सिख संस्था के निदेशक प्रीतम सिंह ने बताया कि सभी किसानों तक सामान पहुंचाने के लिए ही मॉल खोला गया है। निशुल्क जरूरत का सारा सामान दिया जा रहा है। मॉल से सामान लेने वालों को टोकन बांटे जाते हैं। हर रोज 200 किसानों के लिए सामान लेने की व्यवस्था की गई है। किसान मॉल में महिलाओं की जरूरत का सामान भी रखा गया है। इसके साथ ही देसी गीजर और वाशिंग मशीन भी यहां मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed