सीलिंग के विरोध में मंगलवार को दिल्ली के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। दिल्ली व्यापार बंद के दौरान दिल्ली में 7 लाख से ज्यादा दुकानें और 2500 से ज्यादा बाजार बंद रहे।
(सभी फोटोः जी पाल/ विवेकनिगम)
2 of 9
sealing in delhi
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने सीलिंग को रोकने की मांग को लेकर करीब 100 जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया और सीलिंग की अर्थी निकाली। व्यापार बंद से करीब 1800 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। जबकि सरकार को करीब 150 करोड़ रुपये राजस्व नुकसान होने का अनुमान व्यापारियों ने लगाया है।
3 of 9
sealing in delhi
- फोटो : अमर उजाला
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) व कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आह्वान पर व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। इस दौरान कई जगहों पर जाम लगा तो बाजार सूने रहे।
4 of 9
sealing in delhi
- फोटो : अमर उजाला
हालत यह थी कि जहां बाजार में आम दिनों में पैर रखने की जगह नहीं मिलती वहां बच्चे क्रिकेट खेलते दिखे। हालांकि चांदनी चौक, करोल बाग व गली-मुहल्लों की दुकानें विरोध-प्रदर्शन के बाद खुल गईं थीं।
5 of 9
sealing in delhi
- फोटो : अमर उजाला
सीटीआई के नेतृत्व में कश्मीरी गेट से निगम बोध घाट तक सीलिंग की शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा कश्मीरी गेट से शुरू होकर निगम बोध घाट तक पहुंची जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।