फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली गेट पर उग्र हुए प्रदर्शनकारी, पुलिस पर पथराव, 8 पुलिसकर्मियों सहित 33 उपद्रवी घायल

Fri, 20 Dec 2019 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Dec 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Protesters raged at Delhi Gate stone pelted on police
दिल्ली गेट पर उग्र हुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में तनाव का माहौल रहा। कई संगठनों की ओर से प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने के साथ ही कई इलाकों में धारा 144 लगाई। वहीं, लगातार दूसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करवाया। 


 

Protesters raged at Delhi Gate stone pelted on police
दिल्ली गेट पर उग्र हुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

जामा मस्जिद के आगे दिनभर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ, लेकिन शाम तक हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली गेट पर जमा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो वे पथराव करने लगे। इसी बीच किसी ने दरियागंज थाने के बाहर खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को जामा मस्जिद की तरफ खदेड़ दिया। 
 

Protesters raged at Delhi Gate stone pelted on police
दिल्ली गेट पर उग्र हुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सीमापुरी व सीलमपुर इलाके में प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ने के दौरान पत्थर लगने से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजबीर सिंह चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनके अलावा 8 पुलिसकर्मियों सहित 33 उपद्रवी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Protesters raged at Delhi Gate stone pelted on police
दिल्ली गेट पर उग्र हुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी की ओर से बुलाए गए विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों के जुटने की सूचना पर जामा मस्जिद इलाके में धारा 144 लगा दी और पुलिस का भारी बंदोबस्त कर दिया गया। पुलिस यहां  भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को हिरासत में लेना चाहती थी। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही जामा मस्जिद परिसर में जाने की अनुमति दी जा रही थी।

विज्ञापन
Protesters raged at Delhi Gate stone pelted on police
दिल्ली गेट पर उग्र हुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

नमाज खत्म होने के बाद लोगों के बीच चंद्रशेखर, नायब शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी, कांग्रेस नेता व चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा और मटियाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे शोएब इकबाल का साथ मिला। नमाज खत्म होने के बाद संविधान की किताब लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर लोगों के बीच दिखे। नारेबाजी और भीड़ के बीच चंद्रशेखर बाहर निकले। पुलिस उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की लेकिन चकमा देकर फरार हो गए। उधर, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अनुमति नहीं होने के बावजूद नारेबाजी करते हुए जंतर- मंतर की तरफ कूच किया, लेकिन पुलिस ने दिल्ली गेट के पास बैरीकेड लगाकर रोक दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed