फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, रोकना पड़ा रणजी मैच

Sun, 06 Nov 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
protest od delhi people at jantar mantar against smog in delhi 
- फोटो : ANI

दिल्ली में प्रदूषण का खतरा कितना बढ़ चुका है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि राजधानी के आम लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा है और इसके लिए प्रदर्शन तक करना पड़ रहा है। रविवार को जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में नागरिकों और बच्चों ने बढ़ रहे प्रदूषण और सरकारों की संवेदनहीनता के खिलाफ मास्क लगाकर प्रदर्शन किया।

protest od delhi people at jantar mantar against smog in delhi 
- फोटो : ANI

हैश टैग राइट टू बीद नाक से हो रहे इस प्रदर्शन में भाग लेने वालों की मांग है कि प्रदूषण का स्तर इतना घातक हो चुका है कि इसमें बच्चों को स्कूल भेजना या घर से बाहन भेजना भी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

protest od delhi people at jantar mantar against smog in delhi 
pollution - फोटो : अमर उजाला

एक प्रदर्शनकारी संजीव कुमार का कहना है कि जब तक इसके लिए कोई स्‍थाई समाधान नहीं किया जाता बच्चों का भविष्य खतरे में है क्योंकि ये प्रदूषण सीधे उनके स्वास्‍थ्य पर असर डाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
protest od delhi people at jantar mantar against smog in delhi 
- फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन में भाग ले रहे एक प्रोफेसर का कहना है कि प्रदूषण के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन हम आगे भी हर रविवार को करते रहेंगे। असल में यह आपातकाल की स्थिति है जिसके बारे में राजनीतिज्ञों को गंभीरता से विचार करना होगा।

विज्ञापन
protest od delhi people at jantar mantar against smog in delhi 
pollution - फोटो : ANI

इस बीच दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते करनैल सिंह स्टेडियम में त्रिपुरा और हैदराबाद के बीच होने वाले रणजी मैच को फॉग के चलते रोकना पड़ा है। साथ ही मैच में भाग लेने आए खिलाड़ी मास्क लगा कर प्रैक्टिस करने का मजबूर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed