सोशल मीडिया का संसार कुछ ऐसा है कि यहां हर रोज एक नया हैश टैग और अनगिनत ट्रेंड चलते हैं। इनमें से कुछ तब ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं जब कोई बड़ी शख्सियत या चर्चित चेहरा भी इस ट्रेंड का इस्तेमाल कर अपने पोस्ट करने लगे। बीते दिनों एक ऐसा ही ट्रेंड चला चला है #SareeTwitter। इस ट्रेंड के अंदर महिलाएं साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। इस ट्रेंड के बारे में चर्चा करने की वजह ये है कि इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी जुड़ गई। हालांकि इसके चलते उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई मिलने लगी तो उन्हें सफाई देने के लिए भी एक ट्वीट करना पड़ा। साथ ही उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा से भी ये बात कह दी
प्रियंका गांधी ने शेयर की ऐसी तस्वीर, मिलने लगी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, अब दे रहीं सफाई
प्रियंका गांधी ने #Sareetwitter हैशटैग के साथ अपनी एक बहुत ही पुरानी और सुंदर सी फोटो शेयर की है। यह फोटो 22 साल पुरानी है और इस फोटो का संबंध उनके जीवन के एक खास दिन से है। हालांकि इस फोटो के शेयर करने के बाद उनके पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया तो उन्हें इससे जुड़ी सच्चाई के बारे में स्पष्ट करने के लिए भी ट्वीट करना पड़ा।
Morning puja on the day of my wedding (22 years ago!) #SareeTwitter pic.twitter.com/EdwzGAP3Wt
दरअसल प्रियंका गांधी ने अपनी शादी वाले दिन की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका शादी वाले दिन की सुबह एक पूजा में भाग ले रही हैं। यह फोटो उसी समय की है। इस फोटो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, ’22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर #Sareetwitter’।
मालूम हो कि प्रियंका की शादी 18 फरवरी 1997 को हुई थी। यही बात उन्होंने अगले ट्वीट में लिखी है कि, आप सभी का बधाइयों के लिए शुक्रिया। यह सिर्फ एक थ्रो बैक फोटो है, मेरी शादी की सालगिरह फरवरी में है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए भी तीसरा ट्वीट कर दिया कि रॉबर्ट वाड्रा आप मुझे अब भी डिनर पर ले जा सकते हैं।
Thanks for all the anniversary wishes...but it’s just a throwback photo for the #SareeTwitter guys, my anniv is in Feb! (@irobertvadra, you can still take me out for dinner!😉)