फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झमाझम बारिश के साथ हुई दिल्ली-एनसीआर की सुबह, देखें तस्वीरें

Wed, 17 Jul 2019 08:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Jul 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
delhi ncr receives heavy rainfall this morning see photos water logging traffic jam
दिल्ली में बारिश - फोटो : ani

दिल्ली-एनसीआर में रात हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार सुबह भी तेज बारिश हुई। बारिश के बाद से ही मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि कई इलाकों में भारी बारिश से जलजमाव भी हो गया है, जिसके कारण जाम जैसी स्थिति बन गई है।

delhi ncr receives heavy rainfall this morning see photos water logging traffic jam
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में हो सकती है बारिश - फोटो : पीटीआई

वहीं सुबह-सुबह हुई बारिश से दफ्तर, स्कूल और कॉलेज आदि जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ बड़े लोग बल्कि छोटे बच्चे भी प्रभावित हुए। राजधानी दिल्ली में सोमवार को मानसून ने झमाझम बारिश के साथ दस्तक दी, लेकिन मंगलवार को दिल्ली वाले बारिश का इंतजार करते रह गए। आसमान में दिनभर बादल मंडराते रहे, जो कुछ इलाकों में मामूली बरसे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

delhi ncr receives heavy rainfall this morning see photos water logging traffic jam
दिल्ली में बारिश - फोटो : ani

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकतम तापमान में मंगलवार को सामान्य से 2 डिग्री अधिक गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। पारा लुढ़कने के कारण मौसम सुहाना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr receives heavy rainfall this morning see photos water logging traffic jam
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

आसमान में बादल छाये रहे। इस बीच 2.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। हालांकि, उमस का स्तर 67 प्रतिशत रहा। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 और 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
delhi ncr receives heavy rainfall this morning see photos water logging traffic jam
दिल्ली में बारिश - फोटो : ani

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed