फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई दूज पर प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, राहुल के लिए लिखा ये क्यूट मैसेज

Tue, 29 Oct 2019 07:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Oct 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi shares pictures on bhai dooj  write sweet message for rahul gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भले ही देर से सोशल मीडिया ज्वाइन किया हो लेकिन वह जब से इस माध्यम से जुड़ी हैं, लगातार अपने विचार सोशल मीडिया पर रखती रहती हैं।



वह लगातार ट्विटर पर जहां केंद्र सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना करती रहती हैं, वहीं अपने फॉलोअर्स को किसी भी त्योहार पर विश करना नहीं भूलतीं। ऐसा कुछ उन्होंने भाई दूज के मौके पर किया। आज प्रियंका ने अपनी और राहुल की कुछ तस्वीरें शेयर की जो बहुत ही क्यूट हैं और एक मैसेज भी लिखा। आगे जानिए क्या बोलीं प्रियंका...

priyanka gandhi shares pictures on bhai dooj  write sweet message for rahul gandhi
- फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने भाई दूज के मौके पर बड़े भाई राहुल गांधी को बधाई देते हुए एक फोटो शेयर किया और लिखा 'लव यू राहुल गांधी'। प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है वह नौ तस्वीरों वाला कोलार्ज है। इसमें उन्होंने दोनों के बचपन से लकर अब तक की नौ तस्वीरों को चुना है।



 

priyanka gandhi shares pictures on bhai dooj  write sweet message for rahul gandhi
प्रियंका गांधी ने शेयर की बचपन की तस्वीर - फोटो : ट्विटर

प्रियंका ने इससे पहले रक्षाबंधन पर भी ट्वीट कर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी जिसमें राहुल उनका गाल सहलाते नजर आ रहे हैं। उस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'राहुल गांधी.. मुझे लगता है कि चीजें बहुत नहीं बदली हैं, है ना.. दुनिया का सबसे अच्छा भाई'।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka gandhi shares pictures on bhai dooj  write sweet message for rahul gandhi
प्रियंका गांधी ने शेयर की बचपन की तस्वीर - फोटो : ट्विटर
क्या है भाई दूज
बहन छोटी हो या बड़ी, पास हो या दूर, दिल से सिर्फ अपने भाई की खुशहाली की कामना करती रहती है। उनके इस प्यार और श्रद्धा को और गहरा करता है भाई दूज का पर्व। इस साल बहनें भैया दूज का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाने वाली हैं। ऐसे में हर बहन चाहती है कि उसके भईया की उम्र सौ बरस हो और वो हर दुख से दूर रहे। भैया दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें रोली और अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। जिसेक बदले में भाई अपनी बहन को कुछ उपहार देता है। 
विज्ञापन
priyanka gandhi shares pictures on bhai dooj  write sweet message for rahul gandhi
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia

भैया दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं। शनिदेव, यमुना और यमराज भाई-बहन हैं। ऐसी मान्यता है कि भैया दूज के दिन भाई-बहन यमुना में साथ स्नान करें तो यम की फांस से मुक्त हो जाते हैं। अकाल मृत्यु नहीं होती है। यम द्वितीया पर यमुना स्नान शुभ माना जाता है। मथुरा-वृंदावन में तो हजारों लोग जाते ही हैं, अब शहर में इसका प्रचलन बढ़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed